Aid

ऑप्शन ट्रेडिंग की शुरुआत कैसे करें?

ट्रेडर होने के साथ एक ट्रेनर भी हुँ। अपने इस अनुभव के दौरान कई ट्रेडर से मिला और उसी अनुभव को ध्यान में रखकर उत्तर देते हैं।

मेरी बातें अक्सर निवेशकों को पसंद नहीं आता है। उसका सबसे बड़ा कारण है कि मैं शॉर्टकट्स पर भरोसा नहीं करता हूँ और न मुझे शॉर्टकट्स रणनीति लिखना पसंद है।

मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि शॉर्टकट्स सिर्फ हमें दिखावे और कुछ समय के चमक के साथ रखेगा लेकिन यदि हमें लंबा चलना है तो निश्चितरूपेन हमें तथ्य और आंकड़ें के साथ आगे बढ़ना होगा।

बस ये लंबी समय वाली बातें निवेशक को पसंद नहीं आता है। क्योंकि 75 फीसदी निवेशकों को सबकुछ जल्दी से जल्दी चाहिये।

लेकिन फिर भी चलिये सीखने के तरीके पर अपने विचार रखते हैं। जिन्हें अभी पसंद नहीं आएगा वो महीने - दो महीने एक्टिव ट्रेड करके उसके बाद पढ़ें। आपको जरूर पसंद आएगा।

एक व्यक्ति जो बाजार को सीखना चाहता है उसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

(1)आप किसी फाइनेंसियल रिसर्च इंस्टीट्यूट या मेंटर को जॉइन करें।

जॉइन करने का यह अर्थ नहीं है कि ये आपको कुछ ऐसा दे देंगे कि आप उसी दिन से प्रॉफिट निकालने लगेंगे। लेकिन ये मेंटर या फाइनेंसियल इंस्टीटूट आपको रिसर्च की ओर कदम बढ़ाने का एक रास्ता देंगे। जोकि किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे ज्यादे जरूरी चीज है।

(2)ज्ञान को अब चार्ट्स पर अप्लाई करें और अगले 6 महीने तक सिर्फ 5-10 शेयर लेकर ट्रेड करें।

(3)5-10 मतलब 5-10 ही। अगले 6 महीने मतलब अगले 6 महीने तक।

ये पॉइंट आपको एक अच्छा ट्रेडर और एक अच्छा विश्लेषक बनने में सबसे ज्यादे मदद करेगा। यदि आपने ऐसा कर लिया तो आगे के ट्रेडिंग में आप कभी भी अनुशासन से बाहर जाकर ट्रेड नहीं करेंगे। इसके अलावा कम क्वांटिटी रखने का फायदा है कि आप ज्यादे नुकसान में नहीं जाएंगे और कम नुकसान में पोजीशन रहने के बाद आप रिसर्च पर फोकस कर पाएंगे।

(4)रोजाना ट्रेड। अगले 6 महीने तक आपको उपरोक्त क्वांटिटी के साथ रोजाना ट्रेड करना है।

(5) इन 6 महीने का डेटा तैयार करें। डेटा के अंदर कितने ट्रेड थे। कितने में प्रॉफिट था। कितने में नुकसान। नुकसान और प्रॉफिट का कारण क्या था।


कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.