Aid

भारत के 10 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट

अभी तक आपने दुनिया के सबसे अमीर देश या सबसे अमीर शहर के बारे में सुना होगा, लेकिन कभी भारत की रिच सिटी के बारे में सुना है, जहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं? जी हां, देश में ऐसे कई शहर हैं, जिन्हें रिच रेजिडेंट के रूप में जाना जाता है। चलिए आपको उस लिस्ट के टॉप 10 शहरों के बारे में बताते हैं।

मुंबई
मुंबई 453 अमीरों की लिस्ट वाली एंटीटीस के साथ लिस्ट में सबसे टॉप पर है, जिसमें शहर के सबसे धनी मुकेश अंबानी और परिवार का भी घर शामिल है। 2018 से 148 संस्थाओं की वृद्धि शहर की समृद्ध संपत्ति को भी दर्शाती है।

न्यू दिल्ली
नई दिल्ली 127 संस्थाओं के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में सबसे अमीरों की लिस्ट में शिव नादर और उनका परिवार टॉप पर है। यह शहर देश की आर्थिक शक्ति को बढ़ाते हुए, बढ़ती संपत्ति को भी दर्शाता है। हालांकि अब शिव नादर 2019 में मुंबई शिफ्ट हो गए और उन्होंने अपना कार्पोरेट ऑफिस भी मुंबई में शिफ्ट कर लिया।

बेंगलुरु
बेंगलुरु ने 112 संस्थाओं के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। शहर का टेक हब स्टेटस इसकी बढ़ती संपत्ति में बड़ा योगदान देता है। यह आईटी और सेमीकंडक्टर की वजह से देश में अपना अलग मुकाम बना रहा है।

हैदराबाद
96 संस्थाओं के साथ हैदराबाद चौथे स्थान पर आता है। भारत की आर्थिक स्थित में भी इस शहर का योगदान काफी बड़ा है।

चेन्नई
चेन्नई, 87 एंटीटीस के साथ, इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। 2019 से इसमें 16 एंटीटीस की वृद्धि हुई है। राधा वेम्बू चेन्नई में सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। शहर की आर्थिक प्रगति धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

अहमदाबाद
अहमदाबाद 72 एंटीटीस के साथ ये छठे स्थान पर है, जिसमें 2019 से 16 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिस वजह से ये छठे स्थान पर आ चुका है। गौतम अडानी और परिवार अहमदाबाद में सबसे धनी हैं, जो शहर की आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं।

सूरत
सूरत शहर 58 एंटिटीज के साथ सातवें स्थान पर है जिसमें गोविंद भाई ढोलकिया और उनका परिवार सबसे अमीर की लिस्ट में प्रथम है।

कोलकाता
कोलकाता ने 51 एंटीटीस के साथ आठवां स्थान हासिल किया हुआ है, जिसमें 2019 से 14 एन्टीटीस की वृद्धि हुई है। बेनु गोपाल बांगुर एंड फैमिली कोलकाता में वेल्थ चार्ट में सबसे आगे हैं। शहर का फाइनेंशियल स्टेटस लगातार विकसित हो रहा है।

पुणे
सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में पुणे शहर अपना नौवां स्थान बरकरार रखा है जहां पर साइरस पूनावाला शहर के सबसे अमीर हैं। पुणे का फाइनेंशियल स्टेटस लगातार बढ़ रहा है।

गुरुग्राम
अपनी गिनती बरकरार रखते हुए दसवें स्थान पर है। निर्मल कुमार मिंडा एंड फैमिली गुरुग्राम में वेल्थ चार्ट में सबसे आगे हैं। शहर का इकोनॉमिक लैंडस्केप भारत की समृद्धि में एक प्लेयर बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.