Aid

म्युचुअल फंड एसआईपी का 7-5-3-1 का नियम जिसकी मदद से करोड़पति से अरबपति बन सकें

SIP: एक व्यवस्थित निवेश योजना को
एसआईपी कहते हैं, यदि इसे दीर्घकालिक रखा जाए तो इससे उम्मीद से कई गुना ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
महंगाई के इस दौर में हर आदमी पैसा कमाना चाहता है. बिना पैसा के लोगों को अपना जीवन कष्टमय दिखाई देता है. लोग पैसा जमा करने के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स, बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, कंपनियों के शेयर, म्यूचुअल फंड्स और न जाने कहां-कहां पैसा जमा करते हैं. फिर भी करोड़पति नहीं बन पाते. इसका कारण यह है कि ऐसे लोग पैसा जमा करते तो हैं, लेकिन सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के नियमों को फॉलो नहीं करते. एसआईपी के नियमों को फॉलो करते हुए अगर आप किसी भी म्यूचुअल फंड में पैसा जमा करेंगे, तो आप मोटा रिटर्न पाने के साथ-साथ दूसरी बचत योजनाओं के मुकाबले कई गुना अधिक पैसा जमा कर पाएंगे. एसआईपी के इन्हीं नियमों में से एक 7-5-3-1 का नियम है, जो आपको कम समय में छोटी-छोटी रकम के निवेश के बावजूद मालामाल करने की ताकत रखता है.

एसआईपी को समझें
व्यवस्थित निवेश योजना को संक्षेप में एसआईपी कहा जाता है. एसआईपी म्यूचुअल फंड कंपनियों द्वारा पेश किया जाने वाला एक लोकप्रिय निवेश सशक्त विकल्प है. वे निवेशकों को नियमित रूप से म्यूचुअल फंड स्कीम में एक निश्चित राशि निवेश करने में सक्षम बनाते हैं. इससे रुपया-लागत औसत का लाभ मिलता है और बाजार में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

पोर्टफोलियो रिटर्न को बढ़ाता है.

एसआईपी का नियम 3 क्या है?
एसआईपी के 7-5-3-1 नियम का तीसरा सिद्धांत तीन प्रकार की चुनौतीपूर्ण फेज के लिए तैयार रहना है, जिनका सामना एसआईपी निवेशक अक्सर किया करते हैं. ये तीन चरण निराशा, चिड़चिड़ापन और घबराहट हैं.

निराशा वाला चरण (7-10% रिटर्न): एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के बाद निवेशक बंपर रिटर्न की उम्मीद करते हैं. ऐसे में पैसा लगाने के बाद औसत रिटर्न मिलने के बाद वे असंतुष्ट महसूस करते हैं. यह समझना बेहद जरूरी है कि औसत या मध्यम रिटर्न मिलने पर अभी भी आपको हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखना है और अपने निवेश को जारी रखना है. इसका कारण यह है कि आप सकारात्मक सोच के साथ प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं और निवेश प्रक्रिया का हिस्सा हैं. एसआईपी का यह नियम आपको निराश होने से बचाने के लिए तैयार होने में मदद करेंगे।

चिड़चिड़ापन वाला चरण (0-7% रिटर्न): एसआईपी में निवेश के बाद 0-7% रिटर्न मिलने पर निवेशक परेशानी महसूस कर सकते हैं. वह यह सोचकर परेशान होते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर रिटर्न दे सकते थे. निवेशकों को यह स्वीकार करना चाहिए कि बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है और एसआईपी अल्पकालिक रिटर्न से परे दीर्घकालिक विकास के लिए हैं।

घबराहट (नकारात्मक रिटर्न): एसआईपी में निवेश के बाद कम रिटर्न मिलने पर घबराहट का चरण तब शुरू होता है, जब पोर्टफोलियो का मूल्य शुरुआती निवेश से नीचे गिर जाता है. हालांकि, ऐसी स्थिति में निवेशकों को शांत रहना चाहिए और घबराहट में बिक्री से बचना चाहिए. ध्यान रखें कि बाजार समय के साथ ठीक हो जाते हैं, और एसआईपी जारी रखने से अंततः लाभ हो सकता है।

आखिर में बात करते हैं एसआईपी के नियम नंबर 1 की
एसआईपी के 7-5-3-1 नियम का अंतिम और चौथा सिद्धांत यह है कि अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए हर साल अपनी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश की रकम को बढ़ाएं. अपनी वार्षिक एसआईपी राशि को लगातार बढ़ाना (चाहे मामूली राशि से ही क्यों न हो) दीर्घ अवधि में आपके निवेश पोर्टफोलियो के अंतिम मूल्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है और तभी आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है।

नोट: निवेश शुरू करने से पहले किसी म्युचुअल फंड एडवाइजर से सलाह जरूर लें, और उसी के निर्देशानुसार आप निवेश शुरू करें जिससे आपका रिटर्न कई गुना हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.