Aid

भारतीय रईसों के प्राइवेट एयरक्राफ्ट

भारत में प्राइवेट जेट: आज एक जगह से दूसरी जगह जाने में लोगों को ज्यादा समय नहीं लगता क्योंकि फ्लाइट में बैठकर कोई भी व्यक्ति कहीं से कहीं भी जा सकता है. भारत की बात की जाए तो तकरीबन 4.60 लाख लोग रोजाना फ्लाइट से यात्रा करते हैं. इस मामले में भारत ने अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है. आए दिन किसी न किसी कामों से बिजनेसमैनों को देश से बाहर यात्रा करने के लिए जाना पड़ता है. जिसके लिए अब उन्होंने प्राइवेट जेट्स से यात्रा करना शुरू कर दिया है. तो वहीं कई अरबपति एक्टर्स कमर्शियल फ्लाइट्स की जगह अपने प्राइवेट जेट्स से सफर करना पंसद करते हैं. आइए जानते हैं भारत में किन-किन मशहूर शख्सियतों के पास हैं प्राइवेट जेट्स और कितनी होती है एक प्राइवेट जेट की कीमत. 

अपने देश में हैं इतने प्राइवेट एयरक्राफ्ट

भारत में पिछले कुछ सालों में अरबपतियों का प्राइवेट जेट से चलना बड़ा काॅमन हो गया है. और उसमें सिर्फ व्यवसायी ही नहीं. बल्कि अभिनेता और नेता भी शामिल है. भारत के नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत में फिलहाल 590 से ज्यादा प्राइवेट एयरक्राफ्ट हैं. जिनमें प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर्स शामिल हैं. इन सब में सबसे महंगा प्राइवेट जेट भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के पास है. मुकेश अंबानी के पास बोइंग बिजनेस 3 जेट है. जिसकी कीमत 81 मिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े नौ सौ करोड़ भारतीय रुपए से भी ज्यादा है.

अगर लॉन्ग रेंज प्राइवेट जेट की बात की जाए. यानी इस तरह के प्राइवेट जेट से आप विदेश तक भी घूम सकते हैं. तो 15 भारतीय बिजनेसमैनों के पास ही है प्राइवेट जेट है. जिनमें नवीन जिंदल, अदार पूनावाला, कलानिधि मारन, गौतम अडानी, लक्ष्मी मित्तल, पंकज मुंजाल, अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी, रतन टाटा, नारायण मूर्ति, दिलीप सांघवी, गोविंद ढोलकिया, रेखा झुनझुनवाला, आरके दमानी जैसे बिजनेसमैन शामिल हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस के पास भी अपने खुद के प्राइवेट जेट है. जिनमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, मोहनलाल, चिरंजीवी, एनटीआर आदि। इनके अलावा और भी कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम इस लिस्ट में शामिल है। मजे की बात यह है कि किसी भी भारतीय राजनेता के पास अपना प्राइवेट जेट नहीं है।

आखिर कितनी होती है एक प्राइवेट जेट की कीमत?

प्राइवेट जेट की कीमत उसके साइज और उसकी सुविधाओं के आधार पर तय की जाती है. सामान्य तौर पर बात की जाए तो एक प्राइवेट जेट 30 करोड़ का भी आ सकता है. तो वहीं वह 2000 करोड़ का भी हो सकता है. सबसे सस्ते प्राइवेट जेट की बात की जाए तो सिरस विजन जेट सबसे सस्ता है. जिसकी कीमत 20 करोड़ के आसपास होती है. इसकी रेंज 2200 किलोमीटर के करीब होती है.

अगर भारत के सबसे महंगे प्राइवेट जेट की बात की जाए तो वह मुकेश अंबानी के पास है. जिसकी कीमत 644 करोड़ के आसपास है. वहीं अगर दुनिया के सबसे महंगे प्राइवेट जेट की बात की जाए तो वह सऊदी के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल अल-सऊद के पास है. जिसकी कीमत 4100 करोड रुपए है. 

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.