देश की टॉप 7 महिला ख़रबपति
भारत में रईसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सेल्फ-मेड अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग में इस साल भारत तीसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में कुल 173 अरबपति शामिल हुए। लेकिन बात करें पुरुषों के प्रभुत्व वाली इस लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी की तो सावित्री जिंदल इकलौती हैं जो देश के टॉप-10 रईसों में शामिल हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं देश की 7 सबसे रईस महिलाओं के बारे में। Forbes के मुताबिक इस लिस्ट में सबसे ऊपर सावित्री जिंदल हैं। इसके अलावा रोहिका साइरस मिस्री, रेखा झुनझुनवाला, विनोद गुप्ता, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी और फाल्गुनी नायर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। चलिए जानते हैं इनकी नेट वर्थ के बारे में…
1. फोर्ब्स के मुताबिक, 73 साल की सावित्री जिंदल भारत की सबसे धनी महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 29.7 बिलियन डॉलर है। वह जिंदल ग्रुप की पूर्व चेयरपर्सन और इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं। अपने करियर की शुरुआत से लेकर देश की सबसे प्रभावशाली महिला बनने तक का उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है। कारोबारी ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने अपने बिजनेस एम्पायर, Jindal Steel & Power Limited (JSPL) को संभाला
2. रोहिका सायरस मिस्त्री स्वर्गीय साइरस मिस्त्री की पत्नी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, 56 साल की रोहिका भारत की दूसरी सबसे धनी महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 8.9 बिलियन डॉलर है। बता दें कि साइरस मिस्त्री ने 4 साल तक टाटा संस (Tata Sons) में चेयरमैन के तौर पर काम किया था और उनका परिवार कंपनी में 18.4 प्रतिशत का हिस्सेदार है।
3. रेखा झुनझुनवाला स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। 59 साल की रेखा देश की तीसरी सबसे रईस महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 8.8 बिलियन डॉलर है। Trendlyne के मुताबिक, वह 670 करोड़ रुपये हर साल कमाती हैं। उनके एसेट्स और इन्वेस्टमेंट के अलावा उनके पास अपने पति राकेश झुनझुनवाला के स्टॉक भी हैं जो 29 कंपनियां जैसे टाइटन, मेट्रो ब्रांड्स,स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और Crisil में हैं।
4. Havells India के को-फाउंडर और देश की चौथी सबसे रईस शख्य विनोद राय गुप्ता है। उनकी नेट वर्थ 4.7 बिलियन डॉलर है। कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपनी कारोबीरी काबिलियत और अहम योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। Havells में उनके स्टॉक सबसे ज्यादा है। अपने पति कीमत राय गुप्ता के साथ मिलकर उन्होंने देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों में से एक Havells की शुरुआत की थी।
5. Forbes के मुताबिक, स्मिता कृष्णा गोदरेज देश की पांचवीं सबसे धनी महिला हैं। पारिवारिक संपत्ति में पांचवीं हिस्सेदारी के साथ, उनकी कुल संपत्ति $3.8 बिलियन है। 73 वर्षीय के भाई जमशेद गोदरेज, गोदरेज और बॉयस चलाते हैं। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति में 2014 में परमाणु वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा का बेंगलुरू स्थित बंगला है जिसे उन्होंने 371 करोड़ रुपये में खरीदा था।
6. 66 साल की लीना तिवारी देश की छठी सबसे रईस महिला हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है। वह USV इंडिया की चेयरपर्सन हैं। बता दें कि यह कंपनी कार्डियोवस्कुलर और डायबिटिक दवाइयां बनाने वाली देश की टॉप-5 कंपनियों में शुमार है। इस कंपनी की शुरुआत उनके पिता विट्ठल गांधी ने की थी। विट्ठल गांधी Revlon के भी फाउंडर हैं। लीना की बेटी अनीशा गांधी तिवारी USV की डायरेक्टर हैं।
7. देश की पहली ऑनलाइन ब्यूटी ई-मार्केटप्लेस नायरा की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर देश की सातवीं सबसे धनी महिला हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 3.2 बिलियन डॉलर है। फाल्गुनी नायर की सक्सेस स्टोरी कई नए कारोबारियों के लिए प्रेरणा है। अपने टैलेंट और लगन के दम पर उन्होंने ऐसे समय में एक बिलियन डॉलर की कंपनी खड़ी कर दी जबकि ऑनलाइन शॉपिंग आया ही आया था। फाल्गुनी के पिता अद्वैत नायर Nykaa Fashion के CEO हैं जबकि उनके बेटे अंचित नायर Beauty E-commerce at Nykaa के CEO हैं।
राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक।

Post a Comment