क्या हम कम कमाई में भी करोड़पति बन सकते हैं?
कम कमाई से कैसे बने करोड़पति
एक्सपर्ट के मुताबिक, अमीर बनने के लिए रुपयों को कमाने के साथ सही तरीके से निवेश करना बेहद जरूरी है। ऐसी जगह पर रुपयों को निवेश करना चाहिए जहां पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना हो। म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट और शेयर बाजार पर सही तरीके से रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल से सलाह जरूर लें, और उसी की सलाह पर इन्वेस्ट करें। रिस्क को कम करने के लिए हमेशा कई जगहों पर इनवेस्ट करें। नियमित रूप से निवेश के लिए अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा एलोकेट करके, आप कंपाउंडिंग रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं और समय के साथ अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं।
अमीर बनने के लिए बचत करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सैलरी मिलते ही पहले बचत के रुपयों को जमा कर दें। इसके बाद जो रुपये बचें उससे अपना खर्चा चलाएं। इसमें भी फालतू के खर्चों को रोककर पहले बचत करें। अगर बचत की आदत बना ली जाए तो भी अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। इस फंड को सही जगह निवेश करके आप बंपर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
आपको निवेश करने से पहले यह सवाल हमेशा खुद से करें की आखिर आपका लक्ष्य क्या है। आपका वित्तीय लक्ष्य अपना घर लेना, रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादि इत्यादि। लक्ष्य-निर्धारण के आधार पर, आप पीपीएफ, म्यूचुअल फंड, शेयर्स और यूलिप आदि अनेक निवेश के विकल्प को चुन सकते हैं। प्रयास करें की बैंक में आरडी या फिक्स डिपाजिट में इन्वेस्ट ना करें क्योंकि यहां पर 8% से कम सालाना ब्याज मिलता है जो कि हमारे इन्वेस्टमेंट के लिए सही नहीं है।
जोखिम(Risk) का आकलन करें
हर निवेशक चाहता है कि उसका निवेश किया हुआ पैसा दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करे। लेकिन उसे यह भी पता होता है कि निवेश किया हुआ पैसा बाजार जोखिमों के अधीन है तो हमेशा आप इसका आकलन जरूर करें कि आप कितना जोखिम ले सकते हैं।
अगर आप उन निवेशकों में से हैं जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते और निवेश करने से पहले डिटेल रिसर्च नहीं करते तो आपको ब्रांड वैल्यू का नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कोई ऐसा निवेश उपकरण चुने जिसकी बाजार में अच्छी साख हो और हर कोई उसे जानता हो। इसके अलावा उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है कि नहीं यह भी आपको देखना चाहिए।

Post a Comment