Aid

अपने लिए पैसिव इनकम की शुरुआत कैसे करें?

पैसिव इनकम अपने लिए कैसे बनाएं
आज के इस जमाने में हर कोई बस यही चाहता है कि वह खूब सारा पैसा कमाए, लेकिन यह इतना आसान नहीं. अधिकतर लोग नौकरी करते हैं और नौकरी में पैसे कमाने की कुछ सीमाएं होती हैं. इसमें बिजनेस (Business) की तरह अचानक कमाई कई गुना नहीं बढ़ सकती है. अगर आप भी एक नौकरीपेशा हैं और अतिरिक्त पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं नौकरी करते हुए कैसे कमाएं सैलरी (Salary) से भी ज्यादा पैसे. ये 5 तरीके आपको पैसिव इनकम (Passive Income) कमाने में मदद करेंगे।
1. सेक्टर निवेशक
आज के वक्त में स्टार्टअप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, बहुत सारे लोग स्टार्टअप शुरू करने की ताकत नहीं जुटा पाते हैं, लेकिन उनके पास कुछ अतिरिक्त पैसे होते हैं, जो वह बिजनेस में लगा सकते हैं. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में आते हैं तो आपको उन लोगों की तलाश करनी चाहिए जो स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं और जो आपको भी स्टार्टअप या बिजनेस में सफल होने लायक लगते हैं. आप ऐसे लोगों के बिजनेस में पैसा लगाकर एंजेल निवेशक बन सकते हैं और सैलरी के अलावा कुछ अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इस निवेश पर आप उस फर्म से लाइफ टाइम की रॉयल्टी भी ले सकते हैं जो आपको आपके आने वाली जनरेशन को भी लाभ देता रहेगा जब तक वह कंपनी चलेगी।

2. दोस्तों-रिश्तेदारों को लोन

आपने भी कई बार देखा होगा कि आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसों की जरूरत होती है, जिसके लिए वह बैंक का रुख करते हैं. अगर आपको पूरा यकीन है कि यह दोस्त या रिश्तेदार समय से पूरा पैसा चुका सकते हैं तो आप उन्हें लोन देकर उस पर ब्याज कमा सकते हैं. यह दोनों के लिए फायदे का सौदा बन सकता है. अगर आप एफडी में निवेश करते हैं तो आपको इस वक्त ज्यादा से ज्यादा 7-8 फीसदी ब्याज मिलेगा, वहीं कर्ज लेने में आपके दोस्त के कम से कम 13-18 फीसदी ब्याज चुकाना होगा. ऐसे में अगर आप उसे 10-12 फीसदी की दर पर लोन दे दें, तो दोनों का ही फायदा है. प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगेगी. 

3. शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड

अगर आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं तो पैसिव इनकम कमाने के लिए यह भी एक अच्छा जरिया है. आप थोड़ी रिसर्च कर के अच्छे शेयर चुन सकते हैं और उनमें पैसे लगा सकते हैं. हालांकि, शेयर बाजार में पैसा तभी लगाएं, जब आप थोड़ा रिस्क उठाने की ताकत रखते हैं. अगर आप बहुत कम रिस्क उठा सकते हैं तो आप म्यूचुअल फंड का विकल्प चुन सकते हैं. शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से आप औसतन 15-18 फीसदी का रिटर्न कमा सकते हैं वह भी चक्रवर्ती ब्याज की दर पर आपका निवेश का समय जैसे-जैसे बढ़ता है वैसे ही आपका रिटर्न में एक बहुत ही अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है यूं कह सकते हैं आपका 5-7 लाख का निवेश आपको करोड़ों दे सकता है। 
इसके लिए आप किसी वित्तीय सलाहकार या म्यूचुअल फंड एडवाइजर की सलाह जरूर लें जिससे कि आपको अच्छे फंड की जानकारी हो और अच्छे फंड में आपका निवेश हो सके, क्योंकि म्युचुअल फंड सलाहकार कंपनी, फंड और सेक्टर का विश्लेषण कर आपको अच्छे म्युचुअल फंड का निर्देश दे सकते हैं। अगर आप अच्छे शेयर चुन पाते हैं तो आपको और भी ज्यादा फायदा हो सकता है।

4. म्यूजिक या मूवी रॉयल्टी

अगर आप चाहे तो म्यूजिक या मूवी रॉयल्टी में भी निवेश कर सकते हैं. पैसिव इनकम कमाने का यह भी एक यूनीक तरीका है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए म्यूजिक या मूवी आपको बनानी होगी, तो ऐसा नहीं है. बहुत सारे आर्टिस्ट अपनी भविष्य की रॉयल्टी का कुछ हिस्सा निवेशकों को बेचते हैं. आपको सिर्फ ऐसे लोगों की तलाश करनी है, जिसके बाद आप इसमें निवेश कर सकते हैं और भविष्य की रॉयल्टी से पैसे कमा सकते हैं। आप यूट्यूब पर या किसी सोशल मीडिया चैनल पर छोटे-छोटे रील्स या वीडियो बनाकर भी एक अच्छी रॉयल्टी वैल्यू जनरेट कर सकते हैं जो कि भविष्य में आपको एक अच्छी पैसिव इनकम का स्रोत बन सकता है।

5. ई-बुक लिखना और बेचना

अगर आपको लिखने का शौक है तो आप ई-बुक लिखकर उसे बेच सकते हैं. एक बार अगर आपकी ई-बुक तैयार हो जाती है तो फिर वह सालों तक आपको पैसे कमाकर दे सकती है. हालांकि, पैसिव इनकम कमाने का ये तरीका सिर्फ उन्हीं के लिए फायदे वाला साबित हो सकता है, जिन्हें लिखने का शौक हो। आप चाहे तो अपनी वेबसाइट बनाकर अपने लिए अपने शौक की चीजों के लिए ब्लॉग भी लिख सकते हैं जिससे कि कुछ दिनों में आपको कुछ न कुछ इनकम आनी शुरू हो जाती है जो लगता है बढ़ती रहती है बशर्ते आपका लिखा हुआ लोगों को पसंद भी आना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.