Aid

होम लोन लेने की अनेकों फायदे, क्यों ले होम लोन?

होम लोन लेने के लाभ
 जिनके पास घर खरीदने के लिए पर्याप्‍त रकम नहीं है, उनके लिए होम लोन (Home Loan) काफी मददगार होता है क्‍योंकि इसके जरिए एकमुश्‍त रकम का इंतजाम हो जाता है और लोन की रकम को उधारकर्ता धीरे-धीरे किस्‍तों में लौटाता रहता है. लेकिन तमाम लोग ऐसे भी हैं जिनके पास घर खरीदने के लिए पर्याप्‍त धन है, लेकिन फिर भी मकान खरीदने के लिए वो बैंक से लोन लेते हैं. वो इसलिए क्‍योंकि होम लोन के तमाम फायदे भी होते हैं. यहां जानिए ऐसे कुछ 
महत्वपूर्ण फायदों के बारे में-

1. होम लोन लेने का पहला फायदा तो ये है कि आपको ये कन्‍फर्म हो जाता है कि जो प्रॉपर्टी आप खरीद रहे हैं, उस पर किसी तरह का विवाद तो नहीं है. इसका कारण है कि लोन मंजूर करने से पहले, लेंडर प्रापर्टी का टाइटिल और रिकार्ड चेक करके ये पक्‍का करते हैं कि इस पर कोई Dispute तो नहीं है. वहीं लीगल वेरीफिकेशन के जरिए सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया जाता है, इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि प्रापर्टी पर किसी दूसरे का कब्ज़ा नहीं है.

2. होम लोन लेने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा इनकम टैक्‍स का मिलता है. Home Loan की मदद से अगर घर खरीद रहे हैं तो हर साल आप लाखों रुपए का टैक्स में बचा सकते हैं. वर्तमान नियम के मुताबिक, इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 24(b) के तहत इंटरेस्ट पेमेंट पर हर वित्त वर्ष में 2 लाख रुपए की छूट मिलती है. प्रिंसिपल अमाउंट रीपेमेंट पर सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स में छूट मिलती है. अगर को-एप्लिकेंट की मदद से होम लोन लिया है तो ऐसे में दोनों एप्‍लिकेंट्स अलग-अलग टैक्‍स बेनिफिट ले सकते हैं और कुल 7 लाख तक का टैक्‍स बचा सकते हैं.

3. अन्‍य तरह के लोन की तुलना में होम लोन सस्‍ता है. एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि भविष्य में इसकी ब्‍याज दरों को कम करके और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. ऐसे में अपनी सेविंग्‍स को खत्‍म करके मकान खरीदने से अच्‍छा है कि आप बेहतर ब्‍याज दरों के साथ होम लोन लेकर मकान लें. सेविंग्‍स को अपने रिटायरमेंट फंड और भविष्‍य की अन्‍य जरूरतों के लिए बचाकर रखें. यही सोचकर पास में पैसे होने पर भी लोग होम लोन लेकर मकान खरीदते हैं.

4. होम लोन को टॉप-अप किया जा सकता है. अगर आपने कोई सेमी-फर्निश्ड या पुराना अपार्टमेंट खरीदा हो, तो इसके इंटीरियर में काफी पैसा लगता है. ऐसे में अपनी जमा पूंजी को खर्च करने या फिर पर्सनल लोन लेकर काम कराने से बेहतर है कि आप होम लोन को टॉप-अप कराकर अपना काम कराएं. होम लोन पर टॉप-अप आपको पर्सनल लोन से सस्‍ता पड़ता है, इसके अलावा इसमें किसी तरह के हिडेन चार्जेज नहीं होते हैं और इसे चुकाने के लिए अच्‍छा खासा यानी 5 या 10 वर्ष से अधिक का समय मिल जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.