कैसे होगी दौलत की बारिश, धन कुबेरों से सीखें अमीर बनने की ट्रिक
क्या आपने कभी सोचा है कि एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट या मुकेश अंबानी जैसे पावरफुल लीडर्स और अरबपतियों को इस मुकाम तक पहुंचने में क्या मदद करता है? यह सिर्फ किस्मत की बात नहीं है; यह उनके नजरिए और फोकस की बात है। यहां हम उनकी कुछ आदतों के बारे में जानेंगे जो उनको अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर शामिल करती हैं।
अरबपति बनने का आसान तरीका
मुकेश अंबानी और एलन मस्क, बर्नार्ड अरनॉल्ट जैसे लीडर्स अपनी सोच, निर्णय और एडेप्टेबिलिटी की दम पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। क्योंकि अमीर बनना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अमीर बने रहना महत्वपूर्ण होता है।
यहां हम उनकी कुछ जरूरी आदतों के बारे में बता रहे हैं।
दूरदर्शी सोच (Visionary Thinking)
अरबपतियों और सक्सेसफुल लोगों के पास इस बात का बेहद स्पष्ट दृष्टिकोण होता है कि वे कहाँ जाना चाहते हैं और वे लगातार वे इसी दिशा में काम करते हैं। वह हर वो चीज करते हैं जो उनके लक्ष्य के लिए जरूरी होती है। यहां तक कि सबसे छोटा अवसर भी हाथ से नहीं जाने देते। और जब बड़ा मौका मिलता है जो वह इसका लाभ उठाते हैं और दुनिया में छा जाते हैं।
जोखिम उठाना (Risk Taking)
एलन मस्क और मुकेश अंबानी जैसे पावरफुल लीडर्स जोखिम लेने से नहीं डरते है। हालांकि वह सोच-समझकर और कैल्कुलेशन के साथ रिस्क लेते हैं। जैसे जियो की शुरुआत हो या ट्विटर को खरीदना हो इन अरबपतियों में अपना काफी समय और पैसा इसमें लगाया और इसे टॉप प्लेटफार्म बना दिया। वे हमेशा अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के हर अवसर का लाभ उठाते हैं।
लगातार सीखना (Continuous Learning)
यदि आप लगातार सीखते रहेंगे तो आपके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। जैसे अरबपति हमेशा सीखने के अवसरों की तलाश में रहते हैं, चाहे किताबें पढ़कर, रिसर्च करके या लेटेस्ट ट्रैंड्स और टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना हो। वे हमेशा आपको एक्टिव दिखेंगे, यह लोग सीखने में सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट करते हैं।
मजबूत कार्य नैतिकता और एडेप्टेबिलिटी (Adaptability)
उनके पास एक मजबूत कार्य नैतिकता है, वे अथक रूप से काम करते हैं और हमेशा ज्यादा करने के लिए तैयार रहते हैं। अपने टारगेट के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता पावरफुल और अटूट है। आपने कई बार सुना होगा कि एलन मस्क कई बार दफ्तर में ही सो जाते हैं ताकि समय बता सकें। एडेप्टेबिलिटी उनकी एक और महत्वपूर्ण आदत है। उन्होंने हर बदलाव, चुनौती या स्थिति, चाहे वह बड़ी हो या छोटी, के लिए लचीला और अनुकूल होने की क्षमता विकसित की है।
प्रभावपूर्ण टाइम मैनेजमेंट (Effective time management)
वे अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर काफी अनुशासित होते हैं। अपने काम को ठीक से मैनेज करने के लिए पूरा डे प्लान करते हैं और टाइम मैनेजमेंट को ठीक से फॉलो करना उन्हें प्रोडक्टिव बनाता है, जो अंततः उनकी सफलता में योगदान देता है।
पुस्तक पढ़ना ( Reading Books)
सिर्फ मुकेश अंबानी या एलन मस्क ही नहीं बल्कि सभी अमीर और सफल लोग ज्यादा से ज्यादा पुस्तक पढ़ने में विश्वास रखते हैं वह पुस्तक जो उनको सही रास्ता दिखाए या फिर मोटिवेशनल होती हैं, ऐसी पुस्तक हमेशा सभी सफल और अमीर लोग जरूर पढ़ते हैं इसका खुलासा सुधा मूर्ति ने किया है कि मैं प्रतिदिन रात में 1 घंटा कोई ना कोई पुस्तक जरूर पढ़ती हूं, और यह शायद अमीर होने का सबसे बड़ा सीक्रेट है।

Post a Comment