Aid

शेयर बाजार क्या होता है यह कैसे काम करता है?

शेयर बाजार एक ऐसी पहेली है जिसे हर आम आदमी सुलझाना चाहता है, लेकिन समझ बेहद ही कम लोगों को आता है। वेल्दी भारत आज अपने इस आर्टिकल में उसी शेयर बाजार की बात करेंगे और जानेंगे कि आखिरी शेयर बाजार (Stock Exchange) काम कैसे करता है और लोग कैसे इसमें पैसे कमाते हैं? शेयर बाजार में निवेश करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर शेयर बाजार क्या है?

शेयर बाजार स्टॉक खरीद- बिक्री करनेवाला एक मंच है। यहां शेयर की खरीद-बिक्री की जाती है। शेयर बाजार में शेयर के साथ बांड, डेरिवेटिव, विदेशी मुद्रा आदि का भी व्यापार होता है। भारत में प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हैं।

इक्विटी को ऐसे समझ सकते हैं कि इसमें शेयरों की खरीद बिक्री की जाती है। शेयर बाजार के स्टॉक को अलग अलग कैटेगिरी में बांट दिया जाता है। जैसे निफ्टी50 में नेशनल स्टॉकर एक्सचेंज पर लिस्टिड देश की 50 सबसे मूल्यवान कंपनियों के शेयर होते हैं। इसी तरह निफ्टी100 और निफ्टी200 और निफ्टी 500 जैसे इंडेक्स बने हुए हैं।

डेरिवेटिव शेयर बाजार का काफी अहम सेगमेंट होता है। यह शेयर की वैल्यू के आधार पर आधार चलता है। इसमें पूर्व निर्धारित स्टॉक और इंडेक्स के ऑप्शन्स और फ्यूचर के कॉन्ट्रैक्ट होते हैं। इसे शेयर बाजार का सबसे जोखिम भरा सेगमेंट माना जाता है।

शेयर की बिक्री और खरीद के साथ आप बांड, विदेशी मुद्रा आदि में भी निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इनकी भी खरीद बिक्री की जाती है।

शेयर बाजार में पैसे कमाने से पहले निवेशक को निवेश चक्र को समझना बेहद जरूरी है। हर समय हर सेक्टर रिटर्न नहीं देता है। उदाहरण के लिए फेस्टिव सीजन (Festive Season) में कंज्यूमर कंपनियां सेल्स या डिमांड बढ़ने के कारण अच्छा प्रदर्शन करती है। वहीं, जब कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होता है तो कच्चे तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में भी इजाफा देखने को मिलता है। दूसरी तरफ कच्चे तेल प्रोसेसिंग कंपनियों करने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने तो मिलता है।
 किसी भी निवेशक को निवेश करने से पहले इन सभी घटकों को समझना काफी जरूरी है। इसे ही निवेश चक्र कहा जाता है। शेयर मार्केट में आमतोर पर इसे स्टॉक रोटेशन (Stock Rotation) भी कहा जाता है।

शेयर बाजार निवेश में ध्यान देने योग्य बातें:
हमेशा आपको वैल्यूएशन पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप शेयर बाजार में नए हैं तो आप वित्तीय सलाहकार की मदद लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको जोखिम का सामना भी करना पड़ सकता है। अनाधिकृत टिप्स से बचें नए निवेशक किसी एक कंपनी पर ज्यादा निवेश ना करें शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म निवेश करें शुरुआत में आपको सीखने पर जोर देना है ना कि पैसा कमाने पर।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.