समृद्धिशाली बनने के लिए वेल्थ क्रिएशन की उपयोगिता
अमीर या धनवान बनना एक लंबी अवधि का लक्ष्य होता है, जिसके लिए अनुशासन, निरंतरता और धैर्य की आवश्यकता होती है. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे रातों-रात हासिल किया जा सके, यह एक ऐसी सतत प्रक्रिया है जिसके लिए एक ठोस वित्तीय योजना बनानी पड़ती है और जिस पर लगातार काम करना पड़ता है. वेल्दी भारत आज अपने लेख में कुछ ऐसी वित्तीय योजनाओं के बारे में चर्चा करगें जिसके जरिए किसी को वेल्थ क्रिएट करने में मदद मिल सके।
बजट और बचत का उचित निर्धारण:
वेल्थ क्रिएशन की दिशा में पहला कदम बजट बनाना है. इससे किसी को अपने खर्चों पर नजर रखने और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है, जहां पर कटौती की जा सकती है. एक बार उन चीजों की पहचान हो जाने के बाद उस पैसे को बचाना शुरू कर सकते हैं. बचत करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे आपातकालीन फंड तैयार करने में मदद मिलती है जिससे भविष्य के लिए निवेश करके एक बड़ा कॉर्पस तैयार किया जा सकता है।
शेयर बाजार में निवेश:
शेयर बाजार में निवेश वेल्थ क्रिएशन के सबसे बेहतरीन उपायों में से एक है. लेकिन, यहां पर इस बात पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ आता है. इन जोखिमों को कम करने के लिए, पहले इस पर रिसर्च करना कि फलां कंपनी की वित्तीय स्थिति किस तरह की है. जिसके बाद उन कंपनियों में निवेश करना चाहिए, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर हो।
साइड में काम शुरू करें
साइड में काम करने से मतलब यह है कि कोई ऐसा काम करें जो आपकी नौकरी या व्यवसाय के अतिरिक्त हो यानी पहले से कर रहे नियमित के अलावा जो काम किया जा सके. यह फ्रीलांसिंग से लेकर छोटा व्यवसाय शुरू करने तक कुछ भी हो सकता है. इससे आपकी अतिरिक्त आमदनी होगी, जिससे धीरे-धीरे आप ज्यादा पैसे इकट्ठा कर सकते हैं।
लोन का सहारा लेने से परहेज करें:
वेल्थ क्रिएट करने में लोन एक महत्वपूर्ण बाधा पैदा कर सकता है. इसलिए ज्यादा लोन लेने से बचना आवश्यक है. खास करके, उच्च ब्याज वाले लोन जैसे क्रेडिट कार्ड लोन आदि. यदि आपके पास लोन है, तो इसे जितनी जल्दी हो सके उसको चुकाने पर ध्यान दें. इसके लिए पहले उच्चतम ब्याज लोन को चुकता करना चाहिए, नौकरी पेशा लोग एक बार लोन लेते हैं तो वह कुछ ही दिनों में पूरा खर्च कर देते हैं फिर महीना या सालों तक उसका ब्याज भरते रहते हैं।
आय के अलग-अलग स्रोत बनाएं:
आय के विभिन्न स्रोत बनाना वेल्थ क्रिएशन का एक शानदार तरीका है. यह निवेश, किराये की संपत्तियों और साइड में काम करके प्राप्त किया जा सकता है. आय के कई तरह के स्रोत होने पर अगर कोई एक बंद भी हो जाने पर आपकी वित्तीय सुरक्षा पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। आज के समय में वही लोग जल्दी अमीर बनते हैं जिनके पास पैसिव इनकम का स्रोत होता है
वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें
वेल्थ क्रिएट करने के लिए वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है. अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते समय, यह तय करें कि जो आप तय कर रहे हैं वे मापने योग्य, प्राप्त करने योग्य, प्रासंगिक और समयबद्ध हैं कि नहीं. इससे आपको प्रेरित रहने और अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.
धैर्य रखना है जरूरी
वेल्थ क्रिएट करने में समय लगता है, जिसके धैर्य रखना महत्वपूर्ण है. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आएंगे और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. यह बात हमेंशा याद रखनी चाहिए कि वेल्थ क्रिएशन एक यात्रा है. इसके लिए अनुशासन और निरंतरता की आवश्यकता होती है।
गौरतलब है कि वेल्थ क्रिएशन रातोंरात पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है. इसके लिए अनुशासन, निरंतरता और धैर्य की आवश्यकता होती है. बजट बनाकर और बचत करके, शेयर बाजार में निवेश करके, लोन से परहेज करके, आय के अलग-अलग स्रोत बनाकर, वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करके और धैर्य बनाकर आप समय के साथ संपत्ति बना सकते हैं। वेल्थ-क्रिएशन के लिए अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।

Post a Comment