Aid

निवेश शुरू करने से पहले सावधानियां

आप रिस्क के साथ निवेश करना चाह रहे हैं या फिर बिना रिस्क के निवेश करना चाहते हैं। आपको सबसे पहले यह क्लियर करना चाहिए। अगर आप शेयर मार्केट या फिर डेट में निवेश का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां रिस्क हैं। ऐसे में आपको निवेश की जानकारी होना जरूरी है।


निवेश करना जारी रखें

निवेश इनके सोर्स को बढ़ाने के साथ यह वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करता है। ऐसे में आपको कभी भी निवेश बंद नहीं करना चाहिए। अगर हम नियमित निवेश करते हैं तो यह हमारी आपात स्थिति में भी हमारी मदद करता है। इसके अलावा कई निवेश ऑप्शन रिटायरमेंट के बाद भी इनकम को जारी रखने में हमारी मदद करता है। 

सोशल मीडिया पर विश्वास ना करें

कई लोग सोशल मीडिया पर निवेश की सलाह देते हैं। ऐसे में कई बार लोग इनकी सलाह लेकर निवेश कर देते हैं जिसकी वजह से या तो उन्हें कम रिटर्न मिलता है या फिर उनके निवेश राशि डूब जाती है। इसी वजह से आपको निवेश के लिए हमेशा एक विश्वसनीय सलाहकार से ही सलाह लेनी चाहिए।

एक ही जगह सारा निवेश ना करें

हमें कभी भी एक जगह ही निवेश नहीं करना चाहिए। हमें हमारा इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियों को डायवर्स बनाना चाहिए। अगर हम एक जगह निवेश करते हैं तो हमें कम रिटर्न भी मिल सकता है।

अगर आप शेयर में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको उसके साथ म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Soverign Gold Bond) में निवेश करना चाहिए। हां, इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी जल्दबाजी में निवेश ना करें।

निवेश का चयन
स्पष्ट समय सीमा के साथ अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों और उनमें से प्रत्येक के लिए जरूरी धन की जानकारी सहित सूची बनाइए।उदाहरण के लिए यदि आप पंद्रह वर्ष में पचास लाख रुपये के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो आपको 12 फीसदी रिटर्न वाली किसी फंड स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये निवेश की जरूरत होगी। म्यूचुअल फंड में निवेश का अच्छा तरीका है एसआईपी और शुरुआत के लिए अच्छी फंड स्कीम है।
ईएलएसएस (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम) जो कि कर बचत म्यूचुअल फंड है। इस तरह के निवेश में आयकर की धारा 80 सी के तहत सालाना डेढ़ लाख रुपये की कर छूट भी मिलती है। ऐसे में निवेश में लॉक इन पीरियड तीन साल है जो कि छोटी अवधि है और निवेश का दायरा बढ़ाने के लिहाज से ठीक है, इससे शुरुआत कर सकते हैं। बिना पूरी जानकारी के कभी भी डायरेक्ट म्युचुअल फंड या स्टॉक में निवेश ना करें, आप किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और उसके परामर्श के आधार पर ही आप निवेश करें।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.