Aid

भारत के खरबपतियों की नई लिस्ट

भारत के धन कुबेर: क्या आपको पता है कि भारत के 10 सबसे रईस लोग कौन हैं? अब जबकि देश की अर्थव्यवस्था लगातार शानदार तरीके से बढ़ रही है तो आपके मन में इस प्रश्न का उठना लाज़िमी है। बता दें कि Forbes 2024 World's Billionaries list में इस साल रिकॉर्ड 187 भारतीयों ने अपनी जगह बनाई। जबकि पिछले साल यानी 2023 में यह आंकड़ा 169 था। उल्लेखनीय है कि 187 लोगों में 123 लोग मूलतः सिर्फ गुजरात से हैं। इसमें उत्तर पूर्व से सिर्फ एक और दक्षिण भारत से 34 लोग हैं। वहीं उत्तर भारत से सिर्फ दो लोग हैं। वही महाराष्ट्र से 31 व्यक्ति ख़रबपति की लिस्ट में हैं।
देश में सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी जगह नंबर 1 पर बरकरार रखी है। टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी, शिव नाडर जैसे लोग शामिल हैं। आज हम आपको बता रहे हैं Forbes Real-Time billionaries लिस्ट के मुताबिक वर्तमान में कौन है देश के सबसे अमीर लोग।

मुकेश अंबानी फिलहाल भारत के सबसे रईस शख्स हैं। और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेट वर्थ 117.6 बिलियन डॉलर है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन 85.4 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के मालिक हैं। वह भारत के दूसरे और दुनिया के 16वें सबसे बड़े रईस हैं। पोर्ट, एयरपोर्ट, ग्रीन एनर्जी, पावर और टेक्नोलॉजी में इनके बड़े स्टॉप हैं।

HCL Technologies के मालिक शिव नाडर की नेट वर्थ 36.9 बिलियन डॉलर हैं। वह भारत के तीसरे और दुनिया के 42वें सबसे अमीर शख्स हैं इसके अलावा वे भारत के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी हैं। वे एचसीएल टेक्नॉलोजीज के अध्यक्ष एवं प्रमुख रणनीति अधिकारी हैं।

JSW Group की मालकिन सावित्री जिंदल एंड फैमिली भारत की चौथी सबसे रईस हैं। उनकी नेट वर्थ 31.5 बिलियन डॉलर है। विश्व के अमीरों में वह 50वें नंबर पर हैं। वह ओपी जिंदल ग्रुप का कारोबार संभालती हैं। उनके पति को भी जिंदल की मृत्यु एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी।

Sun PharmaCeutical Industries Ltd के चेयरमैन दिलीप सांघवी भारत के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 25.8 बिलियन डॉलर है। देश की पहली फार्मी कंपनी का मालिक दिलीप दुनिया के 71वें सबसे बड़े अमीर हैं।

साइरस पूनावाला भारत के छठे सबसे रईस व्यक्ति हैं। Serum Institute of India के मालिक साइरस की नेट वर्थ 22.3 बिलियन डॉलर हैं। जबकि दुनिया के रईसों में उनकी गिनती 90वें नंबर पर होती है।

कुशाल पाल सिंह DLF लिमिटेड के मालिक हैं और देश के 7वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेट वर्थ 21.4 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 90वें नंबर पर आते हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला देश के 8वें सबसे बड़े अमीर हैं। उनकी नेट वर्थ 17.6 बिलियन डॉलर है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिक दुनिया के 96वें सबसे बड़े रईस हैं।

Dmart, Avenue Supermarts के मालिक राधाकृष्णन दमानी भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 17.4 बिलियन डॉलर हैं। वह दुनिया के 103वें सबसे रईस व्यक्ति हैं। मशहूर इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला इन्हें अपना गुरु मानते थे, इनकी व्यावसायिक रणनीति अद्वितीय है।

10वें नंबर पर आते हैं ArcelorMittal के मालिक लक्ष्मी मित्तल। 16.8 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के मालिक लक्ष्मी मित्तल दुनिया के रईसों की लिस्ट में 107वें नंबर पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.