मात्र ₹100 के नियमित निवेश से बने करोड़पति
पैसा बनाना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी (long term strategy) सबसे सटीक काम करती है. अपनी इनकम (Income) से जरूरी खर्चे निकाल दें और उसके बाद सिर्फ 100 रुपए की रोजाना बचत करें. इस बचत से हर महीने निवेश करना है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment plan) आपके पैसे को सही दिशा देगा और रिटर्न आपके पैसे को बढ़ाता चला जाएगा इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के मुताबिक, अगर बड़ा फंड चाहिए तो इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) अच्छा ऑप्शन हो सकता है. निवेशक 30 की उम्र में अपना पहला निवेश 3000 रुपए से करता है और 30 वर्षों तक लगातार निवेश करे तो बड़ा फंड तैयार होगा. इक्विटी म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना फायदेमंद है।
एसआईपी में निवेश शुरू करने से पहले एक बार अच्छी तरह से रिसर्च जरूर कर लें. बिना रिसर्च के शुरू किया गया निवेश नुकसान की वजह बन सकता है. अगर आपको आइडिया नहीं है, तो आर्थिक मामलों के जानकार की मदद ले सकते हैं. साथ ही ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति आपको इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं दे सकता. बेशक एसआईपी के जरिए बेहतर रिटर्न मिल जाता है, लेकिन मार्केट लिंक्ड होने के कारण इसमें थोड़ा जोखिम होता है. एसआईपी को लेकर जो भी कैलकुलेशन की जाती है, वो इसके औसतन रिटर्न के आधार पर अनुमानित गणना होती है।
एडवाइजर की मानें तो म्यूचुअल फंड में 30 साल के लिए निवेश करना है. इसमें अनुमानित 15% का रिटर्न मिलता है तो करोड़पति बनने की राह आसान हो जाती है. सबसे बड़ा फायदा इसमें कम्पाउंडिंग का मिलता है. मतलब 30 साल में 15% के साथ कम्पाउंड इंट्रेस्ट का भी फायदा मिलेगा. लेकिन, इससे भी जरूरी है सबसे सटीक फॉर्मूला, जो SIP में चार चांद लगा देगा. ये फॉर्मूला Stepup SIP का है. आपको बस हर साल 10% का स्टेप-अप रेट रखना है कहने का मतलब यह है कि अपने निवेश में हर साल 10% बढ़ाते हुए निवेश करें।
आप 30 साल के हैं. रोजाना 100 रुपए बचाकर SIP में निवेश किया है. 30 साल के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी का लक्ष्य रखा. हर साल 10% स्टेप-अप करते रहे. 3000 रुपए से शुरुआत की तो अगले साल 300 रुपए बढ़ाने होंगे. 30 साल बाद आपके पास 4,50,66,809 रुपए मैच्योरिटी अमाउंट होगा. SIP कैलकुलेटर के हिसाब से 30 साल में आपका कुल निवेश 59,21,785 रुपए होगा. लेकिन, यहां सिर्फ रिटर्न से 3 करोड़ 91 लाख 45 हजार 25 रुपए का फायदा होगा. SIP में ये ही रिटर्न का जादू है. इस तरह सबसे सटीक फॉर्मूला स्टेप-अप की मदद से आपके पास 4 करोड़ 50 लाख रुपए का बड़ा फंड तैयार होगा।
नोट: म्युचुअल फंड में निवेश बाजार-जोखिमों के अनुरुप होता है, निवेश करने से पहले अपने म्युचुअल फंड सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Post a Comment