Aid

एसबीआई का NFO म्युचुअल फंड निवेशकों की बल्ले बल्ले

अभी कुछ दिन पहले देश का अंतरिम बजट पास हुआ जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में निवेशऔर उन्नति की बात केंद्र सरकार ने रखी इस वजह से देश की जानी-मानी AMC SBI म्‍यूचुअल फंड ने इक्विटी कैटेगरी में नया सेक्टोरियल थीमैटिक फंड लॉन्‍च किया है. जो एसबीआई म्युचुअल फंड की नई स्‍कीम SBI Energy Opportunities Fund का सब्‍सक्रिप्‍शन आज 6 फरवरी 2024 से खुल गया है. यह स्‍कीम (NFO) 20 फरवरी को बंद हो जाएगी. यह एक ओपन एंडेड स्‍कीम है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्‍शन कर सकते हैं या बाहर निकल सकते हैं. ब्रोकरेज का कहना है लॉन्‍ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए यह अच्‍छा ऑप्‍शन है। इसके फंड मैनेजर राज गांधी और प्रदीप केसावन हैं। आपको बताते चलें की इस एमसी का फंड वैल्यू लगभग 8,97,418 करोड़ रूपया है।

एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI म्‍यूचुअल फंड का कहना है कि SBI Energy Opportunities Fund में मिनिमम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेशकों को SIP का भी ऑप्‍शन है. डेली, मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना है. मिनिमम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में SIP निवेश का विकल्‍प है. डेली SIP में एनएफओ के दौरान मिनिमम 12 किस्‍त होगी. इसका बेंचमार्क इंडेक्‍स NIFTY Energy TRI है. इस स्‍कीम में एक साल से पहले रिडम्‍शन पर 1 फीसदी एग्जिट लोड लागू होगा वह भी सेल वैल्यू पर।

एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI के अनुसार यह स्‍कीम में लॉन्‍ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन में मददगार हो सकती है. लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है. इस स्‍कीम में निवेशकों को एनर्जी, नए एनर्जी सेक्‍टर, एनर्जी परिवहन, एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग, गैस एनर्जी, विंड एनर्जी और इस बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कंपनियों के शेयरों और शेयरों से जुड़े इंन्‍स्‍ट्रूमेंट्स में निवेश का मौका मिलेगा. हालांकि इस स्‍कीम में थेमेटिक फंड होने की वजह से निवेश पर किसी तरह की फिक्स प्रॉफिट गारंटी नहीं है।

नोट: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से अवश्य परामर्श लें।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.