आचार्य चाणक्य के अनुसार कैसे लोग हमेशा अमीर रहते हैं?
अर्थशास्त्र के जनक और महानतम आचार्य के अनुसार कैसे लोगों के पास हमेशा पैसा बना रहता है?
आइए अब जानते हैं, कि ऐसे लोगो के पास पैसा बना रहता है, क्यूंकि इन सभी लोगो में यह गुण होता है…..
धन का सही इस्तेमाल- चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति में आत्मविश्वास जगाता है। धन को हमेशा जरूरत के हिसाब से खर्च करना चाहिए और भविष्य के लिए हमेशा इसकी बचत करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि धन को थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी संचित किया जा सकता है। खर्च करना और निवेश करने में बहुत अंतर है यदि हम कोई वस्तु खरीद रहे हैं और उसका उपयोग हम स्वयं कर रहे हैं तो वह खर्च है, और यदि कोई वस्तु खरीद कर हम उससे धन अर्जन कर रहे हैं तो वह निवेश कहलाता है।
बुरी आदतों से दूरी- नीति शास्त्र के अनुसार, बुरी आदतें हमेशा व्यक्ति को बुरे परिणाम देती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनाती हैं वही मन को दूषित भी रखती हैं जिससे हम कुछ अच्छा नहीं सोच पाते।
दानी- चाणक्य कहते हैं कि दान करने वाले व्यक्ति पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। धन करने से हमेशा आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को समय-समय पर दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत आती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार किस्मत और नसीब कुछ नहीं होता जो हम कर्म करते हैं वही हमें वापस मिलता है यदि हम थोड़ा दान करेंगे तो वह कई गुना होकर हमें वापस मिलता है।
पक्के इरादों वाला- चाणक्य कहते हैं कि सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का होता है। ऐसे लोग धनवान होते हैं। लेकिन इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं उनके पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन आलस्य होता है।
ईमानदार- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति स्वार्थ या लालचवश अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं, वह कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है। चाणक्य का मानना है कि ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि समाज में खूब मान-सम्मान भी पाते हैं।
विनम्र- चाणक्य के अनुसार, विनम्र स्वभाव के लोग जल्दी सफलता हासिल करते हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का दूसरों के प्रति कैसा स्वभाव या बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। व्यक्ति को हर किसी से हमेशा विनम्र रहना चाहिए। जब कोई विनम्र नहीं होता है तो उसके पास धन आता नहीं है और यदि कहीं से धन प्राप्त हो भी जाए तो विनम्रता के अभाव में जल्द ही वह धनी से गरीब बन जाता है।

Post a Comment