लंबी अवधि के लिए निवेश एबीएसएल पीएसयू इक्विटी फंड में ।
लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड पर टैक्स
भारत में, 1 वर्ष से अधिक समय में इक्विटी फंड से लाभ कामने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (LTCG) के तहत 10% टैक्स लगता है और 1 लाख रु. तक के लाभ पर टैक्स से छूट मिलती है।
लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लाभ
कम समय और ज़्यादा समय में निवेश के लिए लाभ का नज़रिया अलग-अलग है। चूंकि शॉर्ट टर्म में रिटर्न/ लाभ की दर बदलने और अस्थिर रहने की संभावना है, लॉन्ग टर्म निवेश तुलनात्मक रूप से कम अस्थिर साबित होते हैं और अधिक रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। लॉन्ग टर्म निवेश से जुड़ी पूर्ण स्थिरता लॉन्ग टर्म लक्ष्यों वाले निवेशकों के लिए इसे आदर्श बनाती है।
अगर फंड को 1 वर्ष से अधिक के लिए निवेश किया जाता है तो कमाए गए लाभ पर टैक्स से राहत मिलती है, अगर वो एक लाख रु. तक है। भारत सरकार ने भी आयकर अधिनियम की धारा 80 C के तहत इक्विटी म्यूचुअल फंड पर टैक्स छूट प्रदान की है।
यह म्युचुअल फंड 30 दिसंबर 2019 को लांच किया गया था जोकि म्युचुअल फंड इतिहास में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वालों में से एक फंड है।
1. वर्तमान एनएवी: 23 फरवरी, 2024 तक आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी फंड - रेगुलर प्लान का वर्तमान शुद्ध संपत्ति मूल्य इसके रेगुलर के ग्रोथ विकल्प के लिए 32.34 रुपये है।
2. रिटर्न: अलग-अलग समय अवधि में इसका पिछला रिटर्न है: 99.14% (1 वर्ष), 42.15% (3 वर्ष) और 32.66% (लॉन्च के बाद से)। जबकि, समान समय अवधि के लिए श्रेणी रिटर्न हैं: 96.94% (1 वर्ष), 42.94% (3 वर्ष) और 31.69% (5 वर्ष)।
3. फंड का आकार: आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी फंड - रेगुलर प्लान के पास वर्तमान में 31 जनवरी, 2024 तक 2678.68 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन संपत्ति है।
4. व्यय अनुपात: नियमित योजना के लिए फंड का व्यय अनुपात 1.95% है। 31 जनवरी, 2024 तक।
5. एक्जिट लोड: आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी फंड - नियमित योजना पर एक्जिट लोड लगेगा, "30 दिनों के भीतर भुनाए जाने पर 1% का एक्जिट लोड।"
6. न्यूनतम निवेश: आवश्यक न्यूनतम निवेश 500 रुपये और न्यूनतम अतिरिक्त निवेश 500 रुपये है। न्यूनतम एसआईपी निवेश 500 रुपये है।

Post a Comment