अपने बच्चों के लिए म्युचुअल फंड्स में निवेश कितना सही?
Children's Special Mutual Funds:
आधुनिक समय में अमूमन सभी पैरेंट्स के लिए एक बड़ी चिंता यह होती है कि वह अपने बच्चे के एडल्ट होने से पहले उसके लिए अच्छी खासी बचत कर पाएं, जिससे भविष्य को लेकर तनाव कम हो सके. इसके लिए पैरेंट्स कई तरह की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं. लेकिन स्माल सेविंग्स पर अब रिटर्न इतना कम हो गया है कि उद्देश्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में चाइल्ड म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प हो सकता है. बाजार में कई फंड हाउस हैं जो बच्चों के लिए खास म्यूचुअल फंड आफर कर रहे हैं. इसमें एचडीएफसी, एसीबीआई, एक्सिस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा और यूटीआई जैसे फंडों के चिल्ड्रेन प्लान मौजूद हैं. अगर इनके रिटर्न की बात करें तो इन्होंने पिछले 15 से 20 साल में 15 से 18 फीसदी सालाना के कंपाउंडिंग ग्रोथ के हिसाब से रिटर्न दिए हैं।
चाइल्ड केयर फंड्स की खासियत
बाजार में बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और अलग अलग निवेश लक्ष्य के हिसाब से चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड, चिल्ड्रेंस एसेट्स प्लान और चिल्ड्रेंस करियर प्लान के नाम से कई स्कीम म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा चलाई जा रही हैं. इन फंड्स का उद्देश्य अलग अलग निवेश विकल्पों में निवेश के जरिए पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड करना है और इस प्रक्रिया के जरिए रिस्क और रिटर्न को बैलेंस करना है. इसमें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए भी निवेश किया जा सकता है. हालांकि जरूरी नहीं है कि बच्चों के नाम से सिर्फ चाइल्ड फंड में ही निवेश किया जाए, आप बच्चों के नाम से किसी भी अच्छे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. लेकिन यह ध्यान रहे कि बच्चों के नाम से एसआईपी कर रहे हैं तो निवेश का लक्ष्य कम से कम 10 साल या 15 साल जरूर रखें।
SIP के माध्यम से निवेश ज्यादा सुरक्षित
चिल्ड्रेंस म्यूचुअल फंड 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है, जिसमें पैरेंट्स की देखरेख में निवेश किया जाता है. इनमें से कुछ में 5 साल की लॉन इन अवधि होती है, जिससे लंबी अवधि को बढ़ावा मिलता है. बच्चे के 18 साल की उम्र पूरा करने के बाद उनको इस अकाउंट को मैनेज करने का अधिकार मिल जाता है. इसमें एकमुश्त और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP दोनों का विकल्प है. हालांकि एक्सपर्ट एसआईपी को प्राथमिकता देते हैं. यहां एक बात ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चों के नाम से अगर म्यूचुअल फंड में निवेश करना है तो यह जरूरी नहीं है कि सिर्फ उन्हीं स्कीम में निवेश कर सकते हैं, जिनके साथ चाइल्ड प्लान जुड़ा हुआ है. बल्कि बच्चों के नाम से किसी भी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया जा सकता है।
चिल्ड्रन्स के लिए स्पेशल प्लांस
ICICI प्रू चाइल्ड केयर गिफ्ट प्लान
HDFC चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड
Tata यंग सिटीजंस फंड
UTI चिल्ड्रेंस करियर फंड इन्वेस्टमेंट प्लान

Post a Comment