Aid

एआई टेक्नोलॉजी में बड़ौदा ने जारी किया नया इनोवेशन फंड

बड़ौदा बीएनपी पारिबा इनोवेशन फंड 
बड़ौदा बीएनपी पारिबा इनोवेशन फंड का उद्देश्य अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ अपने सेक्टर में बड़ी कंपनियों को चुनौती देकर आगे बढ़ रही कंपनियों का समर्थन करना है।
या इनोवेशन थीम में निवेश करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह फंड उन कंपनियों को चुनेगा जो इंडस्ट्री को बदलने और बाजार के बदलते रुझानों का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

इस कंपनी ने NFO आज 14 फरवरी 2024 को लॉन्च कर दिया है जो 28 फरवरी 2024 तक चलेगा जिसकी आवंटन तिथि 5 मार्च 2024 है इसमें NFO के साथ मिनिमम निवेश ₹1000 है और SIP मिनिमम ₹500 से कर सकते हैं और इसमें न्यूनतम निकासी भी ₹1000 है इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स है हालांकि अभी इसका एग्जिट लोड जीरो है।

निवेश उद्देश्य - यह योजना विशेषकर एआई टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करने और लाभान्वित होने वाली कंपनियों के इक्विटी/इक्विटी से संबंधित उपकरणों में अपनी शुद्ध संपत्ति का कम से कम 80% निवेश करके दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ प्राप्त करना चाहती है।

बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड ने बड़ौदा बीएनपी पारिबा इनोवेशन फंड के लॉन्च की घोषणा की, जो इनोवेशन थीम में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस फंड का लक्ष्य निवेशकों को तेजी से बढ़ रहीं इनोवेटिव कंपनियों की ग्रोथ का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करना है. यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 14 फरवरी, 2024 को खुल रहा है और 28 फरवरी, 2024 को बंद होगा।

इनोवेशन की बात करें तो यह टेक्नोलॉजी से भी बड़ा शब्द है. इनोवेशन सभी क्षेत्रों में पाया जा सकता है. भारत में भी कंपनियां अब लगातार नए विचारों के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके लगातार नयापन ला रही हैं.
भारत में इनोवेशन लगातार बढ़ रहा है जो प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी, कंज्यूमर की आदतों में बदलाव, बढ़ती युवा आबादी, कंज्यूमर की बढ़ रही प्राथमिकताओं और एक मजबूत सरकारी प्रयास से प्रेरित है।

भारत न केवल टेक्नोलॉजी में बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और स्पेस (अंतरिक्ष) जैसे अन्य क्षेत्रों में भी इनोवेशन दिखा रहा है, जिसका उदाहरण चंद्रयान और वंदे भारत जैसी सफल परियोजनाएं हैं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की आने वाला युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है।

इस फंड ने इनोवेटिव कंपनियों की तीन प्रमुख श्रृंखला की पहचान की है:

 डिजिटलाइजेशन को अपनाने वाली कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और इनोवेशन में आगे हैं.

 ट्रांसफॉर्मेशन ऐसे सेक्टर्स हैं जो इनोवेटिव कंपनियों को उपकरण, टेक्नोलॉजी और जानकारी सप्लाई करती हैं.

 लीगेसी कंपनियों के पास बड़े बिजनेस हैं जो टेक्नोलॉजी को शुरुआती तौर पर अपनाती हैं और बदलते बाजार के माहौल के प्रति प्रतिक्रिया करते हुए इनोवेशन की ओर बढ़ती हैं।

23 साल के अनुभवी वित्त विशेषज्ञ प्रतीश कृष्णन द्वारा प्रबंधित बड़ौदा बीएनपी पारिबा इनोवेशन फंड, स्थायी प्रतिस्पर्धी लाभ, मजबूत मैनेजमेंट क्वालिटी और उचित वैल्यूएशन पर ग्रोथ की क्षमता प्रदर्शित करने वाली कंपनियों में निवेश का लक्ष्य रखता है।

फंड का लक्ष्य सेक्टर या मार्केट कैप के बंधन से हटकर एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो प्रदान करना है, जो भविष्य में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देने वाला साबित हो।

यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो इनोवेटिव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ कर रही कंपनियों में निवेश कर उनकी ग्रोथ का लाभ लेना चाहते हैं और भारत की ग्रोथ व इनोवेटिव यात्रा में भाग लेते हैं।

1 टिप्पणी:

  1. NFO में इनवेस्ट करने पर क्या फायदा होता है? क्या इसमें कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगता जरा इसके बारे में विस्तार से बताइएगा

    जवाब देंहटाएं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.