Aid

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड मैं कैसे निवेश करें

दोस्तों वेल्दी भारत (WB) में आज आपका फिर से स्वागत है...
सोने के किसी भी प्रारूप में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. सरकार एक बार फिर से आपको सस्‍ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. आप सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (Sovereign Gold Bond) स्‍कीम के तहत 12 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 तक सोने ( Gold ) में निवेश कर सकते हैं. बता दें कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड हमेशा नहीं खरीदे जा सकते, RBI इसके लिए समय-समय पर तारीख निकालती है. इससे पहले 22 दिसंबर को इसे खरीदने का मौका मिला था. अब एक बार फिर से निवेशकों को सरकार इसमें इन्‍वेस्‍ट करने का मौका देने जा रही है, जिसकी प्रति ग्राम मिनिमम वैल्यू 6213 रुपए है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है. इसे आरबीआई जारी करता है. SGB को डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है. ये बॉन्ड 1 ग्राम सोने का होता है, यानी 1 ग्राम सोने की जो कीमत होती है, वही बॉन्‍ड की कीमत होगी. सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के जरिए आप 24 कैरेट के  99.9% शुद्ध सोने में निवेश कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलता है. कोई भी व्‍यक्ति एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 1 ग्राम और ज्‍यादा से ज्‍यादा 4 किलोग्राम सोने में निवेश कर सकता है।


SGB कैसे और कहां से खरीदें 

- बैंकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं

- आप इसे पोस्ट ऑफिस से भी खरीद सकते हैं.

- स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के जरिए खरीदा जा सकता है.

- BSE, NSE के प्लेटफॉर्म से भी खरीदने का विकल्प है.

शेयर होल्डिंग/म्युचुअल फंड एएमसी से भी खरीद सकते हैं

SGB में निवेश के क्‍या हैं फायदे

इस पर आपको सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जिसका हर छह महीने पर भुगतान किया जाता है।

जैसे-जैसे बाजार में सोने का भाव बढ़ता है वैसे-वैसे आपके निवेश की वैल्‍यू भी बढ़ती है।

डीमैट होने के कारण सुरक्षा की चिंता नहीं रहती है।

GST के दायरे में नहीं आता है, फिजिकल गोल्ड पर 3% GST देना होता है।

बॉन्‍ड के जरिए लोन का भी विकल्‍प मिलता है।

शुद्धता की दिक्कत नहीं, पेपर होने के चलते आपको इसकी शुद्धता की भी फिक्र नहीं करनी पड़ती।

मैच्योरिटी बाद आपको गोल्ड पर कोई टैक्स नहीं देना होता है।

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.