Aid

म्युचुअल फंड में ₹10000 की एसआईपी ने बनाया 5 करोड़

 ₹10000 महीने के SIP ने दिया 15 साल में ₹1.61 करोड़ : धनराशि हुई दोगुनी हर 3 साल पर



 क्या आप भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हो ? लेकिन आप ऐसी स्कीम में अपना पैसा लगाना चाहते हो जिसमे आपको कम निवेश के साथ ज्यादा मुनाफा मिल सके, जी हां! आज हम आपको ऐसे म्युचुअल फंड के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसने पिछले कई सालों से लोगों की जिंदगियां बदल डाली हैं और उन सभी व्यक्तियों को करोड़पति बना दिया है ।
अगर आप भी करोड़ो के मालिक बनने का सपना देख रहे हैं इसके लिए आपको किसी चीज का इंतजार करना होगा तो वह है 'समय' जी हां सिर्फ और सिर्फ समय
आइये ज्यादा देरी नही करते हुए समझते हैं कि यह म्युचुअल फंड कितने फीसदी रिटर्न देता है अगर आप भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो भविष्य में आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।

अब आप सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होगा की कैसे म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट कर इतनी बड़ी रकम को जुटा सकते है इस म्युचुअल फंड के इतिहास के बारे में बात करे तो आप शायद यकीन नही मानोगे जब से इस म्युचुअल फंड की शुरुआत हुए थी तब से अभी तक बहुत जबरदस्त रिटर्न दिया है हर साल यह फंड अपने निवेशक को 22% तक का रिटर्न दिया है। म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के बाद आपको केवल इंतजार करना होगा यदि आप म्युचुअल फंड के बजाय शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करते हो तो इसमें आपको जल्दी रिटर्न मिलेगा लेकिन इसमें रिस्क अधिक होता है ।

 अगर किसी ने इस म्युचुअल फंड में 10000 रूपए निवेश किया है तो 10 वर्ष में उसकी यह कैपिटल बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाती है वहीं इसके अंदर आपके निवेश के बारे में बात करें तो 10 वर्ष के अंदर मात्र आपने ₹1200000 का निवेश किया है वहीं आप अगले 15 वर्ष तक और इस म्युचुअल फंड को लगातार और जमा करते हो तो आपकी यह जमा राशि बढ़कर करीब 5 करोड़ रूपए तक हो जाती है । दूसरे शब्दों में कहें की ₹10000 प्रतिमाह की एसआईपी 25 वर्षों में लगभग 5 करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है जबकि इसमें आपका जमा धन सिर्फ 30 लाख ही होता है।
यदि आप भी म्युचुअल फंड में निवेश करते हो तो जितने लंबे समय के लिए निवेश करोगे उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा जिस म्युचुअल फंड की सहायता से आप करोड़ो के मालिक बनने का मौका मिलेगा ।
 यदि किसी व्यक्ति ने ₹10000 की एसआईपी की होती इस म्युचुअल फंड में लगातार 5 वर्षों तक तो इस म्युचुअल फंड ने अपने निवेशक को 10.97 लाख रुपए का रिटर्न दिया होता वही किसी व्यक्ति ने 10 वर्ष के लिए म्यूचुअल फंड में राशि जमा करी होती तो उसे करीब 39 लाख रुपए का रिटर्न मिलता यदि किसी व्यक्ति ने 15 वर्ष के लिए इसमें पैसे जमा किए होते तो व्यक्ति को 1.61 करोड़ रुपए का रिटर्न मिलता है ।
उस म्युचुअल फंड का नाम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी ऐसेट फंड, क्वांट स्मॉल कैप फंड, क्वांट मल्टी कैप फंड, निप्पोन स्मॉल कैप फंड आदि है और  आइये जानते हे कि इन सभी म्युचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को कितना प्रॉफिट दिया है?

यदि आप ₹10000 का इन्वेस्टमेंट एक साथ करने जा रहे हो तो आपको कभी भी ₹10000 किसी एक म्युचुअल फंड में जमा नहीं करना है। क्योकि इसका मूल कारण यह है की किसी कारणवंश म्युचुअल फंड अच्छा परफोर्मेंस नही कर पाता है तो निवेशक को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इसके बजाये आप कम निवेश वाले अलग अलग म्युचुअल फंड का चुनाव कर उनमे 2500-2500 रूपए का निवेश कर सकते है | इससे आपको ज्यादा पेसे बढ़ने की सम्भावना रहेगी और साथ ही जोखिम भी कम रहेगा 

नोट: आप किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश करते हो तो उसमे आपको नुकसान या फायदा होता है जिसके लिए आप खुद जिम्मेदार हो आप अपने म्युचुअल फंड सलाहकार के अनुसार ही म्युचुअल फंड में निवेश करें। कोशिश करें आप अपने म्युचुअल फंड सलाहकार का AMFI द्वारा जारी किया गया लाइसेंस अवश्य देखें, जिससे यह पता चले कि आपके म्युचुअल फंड सलाहकार ने ट्रेनिंग और एग्जामिनेशन देकर ही लाइसेंस लिया है, वही आपको अच्छी जानकारी दे सकता है और आपको करोड़पति भी बना सकता है।


1 टिप्पणी:

  1. मैं ₹5000 की सिप कोटक फंड में कर रखी है और अब मेरा पैसा 39 महीने में लगभग दोगुना हो गया है। कोटक म्युचुअल फंड अच्छा है या फिर अपने फंड को क्वांट फंड में स्विच करूं जिससे मुझे ज्यादा रिटर्न मिल सके, मैंने देखा है की क्वांट फंड कोटक से ज्यादा अच्छा रिटर्न दिया है और मेरे भाई ने निप्पोन में लगाया था उसका रिटर्न 5 साल में लगभग 3 गुने से भी ज्यादा है।

    जवाब देंहटाएं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.