सिर्फ ₹10000 SIP इन्वेस्ट करके बने करोड़पति
SIP के जरिए निवेश को लेकर अब काफी ज्यादा लोग समझदार हो चुके हैं। आज के समय में लोग पैसे कमाने के साथ-साथ उसे निवेश और अच्छे तरीके से निवेश के ऊपर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। निवेश के कई रास्ते हैं लेकिन SIP के जरिए निवेश आजकल बड़ा लोकप्रिय हो रहा है। हो भी क्यों ना कुछ मिडकैप और स्मॉल कैप फंड्स में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है और इन्वेस्टर्स को तगड़ा रिटर्न भी मिला है।
आज हम बात करने वाले हैं SIP फंड्स के बारे में, आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि यदि हम ₹10000 की एसआईपी करें तो कितने सालों में हम करोड़पति बन जाएंगे तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल होने वाला है। करोड़पति बनने का सपना हर किसी को होता है लेकिन यदि आप सही तरीके से और सही जगह पर निवेश करें तो आप निश्चित ही करोड़पति बनेंगे।
मैं आपको आसान शब्दों में समझाता हूं कि कैसे ₹10000 का SIP आपको कम समय में करोड़पति बना सकता है। म्युचुअल फंड एसआईपी में आपको हर महीने एक तय राशि निवेश करनी होती है आप अपनी सैलरी में से या बिजनेस प्रॉफिट का कुछ हिस्सा बचाकर SIP के माध्यम से निवेश कीजिए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मानें तो लंबी अवधि में म्युचुअल फंड काफी अच्छा रिटर्न देता है। यह आपके बैंक एफडी से कई गुना तक ज्यादा वेल्थ क्रिएट करने में आपको मदद करता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज कंपाउंडिंग होता है कहने का मतलब यह है कि इसमें मिले हुए ब्याज के ऊपर भी ब्याज मिलता है। एक्सपर्ट के अनुसार म्युचुअल फंड आपको एवरेज 15 से 22 परसेंट का रिटर्न देता है (लॉन्ग टर्म में) जो की बैंक एफडी से काफी ज्यादा है। ऐसे कई सारे फंड्स भी शामिल हैं जिन्होंने वर्ष 2023 में 60% तक का रिटर्न प्रोवाइड किया है।
अगर आप अच्छे तरीके से कम समय में बड़ा फंड निवेश के जरिए तैयार करना चाहते हैं तो SIP के जरिए ही यह संभव हो पाएगा। हर साल आपको SIP की रकम में थोड़ा सा इजाफा करते रहना होगा।
आइए कैलकुलेशन समझते हैं कैसे आप कम समय में करोड़पति बन सकते हैं।
हर साल करें SIP में 10% बढ़ोतरी
मान के चलिए आप 10,000 रुपए प्रति महीने की एसआईपी निवेश शुरू करते हैं और प्रत्येक साल आप अपने एसआईपी में 20 परसेंट का इजाफा करते हैं यानि पहले साल ₹10,000 महीने की एसआईपी, दूसरे साल 11000 प्रति महीने की एसआईपी, तीसरे साल 12,100 रुपए की एसआईपी और आगे…इसी तरह। इसके ऊपर यदि आप 16 फीसदी का सालाना अनुमानित रिटर्न भी मानते हैं तो सिर्फ 13 साल में ही आप करोड़पति बन जाएंगे
सिर्फ 13 साल में आप बन जाएंगे करोड़पति
यह खुलासा जरा चौंकाने वाला है, लेकिन आप यकीन कीजिए इस तरह से 13 साल में आपके पास कल 1.10 करोड़ रुपए का फंड जमा हो जाएगा। इस पैसे में आपकी जमा की गई रकम मात्र ₹46,57,660 रुपए होगी। इसके ऊपर आपको 13 साल में ही ₹63,42,247 का ब्याज मिल जाएगा। जो कि लगभग एक करोड़ 10 लाख के बराबर होगा।

13 साल बाद एक करोड़ की क्या वैल्यू रहेगी। कम से कम 25 साल जमा करके 5 करोड़ का फंड मिले तब तो आनंद है नहीं तो एक करोड़ तो वैसे ही गायब हो जाएगा पारिवारिक जिम्मेदारियां में
जवाब देंहटाएं