सिर्फ ₹30 प्रतिदिन बचाकर कैसे बने करोड़पति
इसलिए आप भी बिना देरी किए अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए कदम बढ़ाएं. केवल सोचने से कोई करोड़पति नहीं बन सकता है. हां, इन सबके बीच कुछ लोगों के ये सवाल जरूर होते हैं कि सैलरी कम है फिर कैसे करोड़पति बनें? या फिर कहां निवेश कर और कैसे लक्ष्य निर्धारित करें? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मैं बताता हूं कुछ सामान्य प्रश्नों के जवाब देते हैं:-
1. करोड़पति कौन बन सकता है?
इसका उत्तर होगा कि हर कोई करोड़पति बन सकता है. करोड़पति बनने के लिए कमाई बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है. आप केवल सही जगह पर निवेश (Invest) कर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. निवेश की शुरुआत करने के लिए भी कोई मोटी रकम की जरूरत नहीं होती है. आप छोटी-सी राशि से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. केवल सही दिशा में और लंबी अवधि तक निवेश करना होगा।
2. क्या कोई रोजाना 10-20 रुपये बचाकर करोड़पति बन सकता है, कैसे?
हां बिल्कुल! कोई भी रोजाना 10-20 रुपये बचाकर करोड़पति बन सकता है. इसके लिए केवल लंबे समय तक निवेश करना होगा. अगर आप रोजाना 10 रुपये बचाते हैं, तो महीने में 300 रुपये हो जाता है. इसे म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करें. अगर आप 35 साल तक हर महीने 300 रुपये एसआईपी करते हैं, और उसपर 18% रिटर्न मिलता है तो फिर 35 साल के बाद आपको कुल 1.1 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलेगा।
3. क्या 20-25 हजार रुपये महीने कमाने वाला कोई करोड़पति बन सकता है?
बिल्कुल! म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश के लिए कोई बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती है. आप 500 रुपये महीने से शुरुआत कर सकते हैं. वहीं आज की तारीख में हर महीने हजार-दो हजार रुपये बचाना हर किसी के लिए संभव है. ऐसे में महीने में 20 से 25 हजार रुपये कमाने वाले आसान से लंबी अवधि तक निवेश कर करोड़पति बन सकते हैं. इसके लिए केवल हर माह SIP को जारी रखने की जरूरत होगी, और फिर सैलरी बढ़ने के साथ निवेश को बढ़ाएं, शुरुआत में अपनी आय का 6वां हिस्सा निवेश करें.
4. करोड़पति बनने के लिए किस उम्र से निवेश की शुरुआत करनी चाहिए?
इसका तो कोई सही उत्तर नहीं है, यदि मैं अपने शब्दों में कहूं तो निवेश शुरू करने का सबसे सही समय 20 वर्ष की आयु से होता है। वैसे भी समय कभी किसी का इंतजार नहीं करता है. इसलिए 'जब जागो तभी सवेरा...' लेकिन ये भी बिल्कुल सच है कि जितना जल्दी आप निवेश की शुरुआत कर देंगे, लक्ष्य उतना आसान हो जाएगा. आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP के जरिये बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. अगर 20 साल का युवा रोजाना 30 रुपये SIP कर रिटायरमेंट के वक्त यानी 60 की उम्र के बाद 15 फीसदी ब्याज के हिसाब से 1.60 करोड़ रुपये जुटा सकता है. इस दौरान 4,32,000 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं अगर रिटर्न 18% मिलता है तो फिर कुल 3.42 करोड़ रुपये मिलेगा.
5. अगर उम्र 40 पार हो गई तो फिर कैसे करोड़पति बन सकते हैं?
अगर उम्र 40 के पार हो गई है तो भी आप 60 की उम्र तक अपने लिए एक करोड़ रुपये का फंड जुटा सकते हैं, इसके लिए आपको हर महीने बाकी बचे 20 साल तक थोड़ी ज्यादा निवेश करना होगा. अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये SIP करते हैं तो फिर 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 60 की उम्र में आपको करीब डेढ़ करोड़ रुपये (1.48 Crore) मिलेगा. अगर 18% ब्याज मिल जाता है तो फिर दो करोड़ रुपये भी इकट्ठा कर सकते हैं.
6. 10 से 15 साल में कैसे करोड़पति बन सकते हैं?
जवाब- 10 से 15 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने निवेश का पैसा बढ़ाना होगा. SIP कैलकुलेटर के मुताबिक 15 साल में करोड़पति बनने के लिए हर महीने कम से कम 15 हजार रुपये का SIP करना होगा और उसपर कम से कम 16 फीसदी का ब्याज मिलना चाहिए. हालांकि 10 साल में एक करोड़ जुटाने के लिए हर महीने कम से कम 31800 रुपये का SIP करना पड़ सकता है, जो थोड़ा मुश्किल है.
7. क्या केवल म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश से करोड़पति बन सकते हैं?
पिछले तीन दशक में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. इससे ज्यादा की उम्मीद सीधे इक्विटी में निवेश पर संभव है. लेकिन रिस्क (Risk) ज्यादा रहता है और फिर शेयर बाजार (Share Market) में निवेश के लिए अनुभव की जरूरत होती है. म्यूचुअल फंड में SIP करना हर किसी के लिए इसलिए आसान है, यहां निवेश के लिए मोटी रकम की जरूरत नहीं होती है. केवल 500 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. और फिर आय बढ़ने के साथ निवेश को बढ़ा सकते हैं.
8. म्यूचुअल फंड में SIP से कैसे ज्यादा रिटर्न मिलता है, या फिर म्यूचुअल फंड निवेशकों के पैसे को क्या करता है?
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कंपनियां निवेशकों से पैसे जुटाती हैं और उसका एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजारों में निवेश करती हैं. लेकिन इसके लिए एक्सपर्ट्स की टीम होती है, जो बाजार में उतार-चढ़ाव को सही से भांप लेते हैं. इसके लिए म्यूचुअल फंड कंपनियां निवेशकों से नामिनल चार्ज लेती हैं. खासकर जो लोग शेयर बाजार में निवेश के बारे में बहुत नहीं जानते, उनके लिए म्यूचुअल फंड निवेश का अच्छा विकल्प है।
9. क्या खुद से म्यूचुअल फंड में पैसे लगा सकते हैं?
जी हां! म्यूचुअल फंड में भी निवेश पर भी रिस्क होता है, इसलिए फंड चुनने में वित्तीय सलाहकर की मदद जरूर लें, और उसी की सलाह से फंड में पैसे लगाएं, जिसमें आगे अच्छी ग्रोथ की संभावना हो. अधिकतर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए पोर्टफोलियो मैनेजर रखते हैं, जो डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेशकों के पैसों को लगाते हैं. निवेशक को समय-समय पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करना चाहिए, ताकि पता चले कि कौन-कौन सा फंड सही से परफॉर्म नहीं कर रहा है. किसी के कहने पर निवेश न करें. अनुभव के बाद आप खुद से फंड चुन सकते हैं. क्योंकि पिछले दो दशक में तमाम ऐसे फंड हैं, जिसने अच्छा रिटर्न नहीं दिया है.
10. जब शेयर बाजार में गिरावट आए तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये फॉर्मूला?
जब शेयर बाजार (Stock Market) गिरता है तो इसका असर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) पर भी पड़ता है. ऐसे में अधिकतर रिटेल निवेशक घबरा जाते हैं, और फिर बड़े नुकसान के डर से या तो निवेश रोक देते हैं, या फिर बेचकर बाहर निकल जाते हैं, जबकि ऐसी स्थिति में हमें खुश होना चाहिए क्योंकि जब शेयर मार्केट डाउन होता है तो उसका भाव कम होता है तो हमें बचकर निकलने की जगह और खरीदी करनी चाहिए जिससे कि भविष्य में हमें चार गुनी तेजी से लाभ हो क्योंकि उस समय बेच कर निकालना बिल्कुल गलत फैसला होता है. गिरावट में निवेशक को घबराना नहीं चाहिए, यही मौका होता है, जब बड़े निवेशक अपनी निवेश की राशि को बढ़ा देते हैं. अगर आप गिरावट में SIP को रोक देंगे तो निवेश के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे. लंबी अवधि के निवेशकों को बाजार में उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं चाहिए.
नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश भी शेयर बाजार के जोख़िमों के अधीन होता है, इस खबर के आधार पर निवेश न करें. कहीं भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।

I invested 3000 in SIP Quant Multicap Fund Since Feb 2021 now my Total Value of Money is 212536. quant fund is absliutely Good.
जवाब देंहटाएं