कम से कम पैसे में होने वाले बिजनेस आईडियाज
₹5000 से कम में कौन से बिजनेस शुरू करें....
ईको-फ्रैंडली न्यूजपेपर बैग
सरकार द्वारा सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती के साथ बिजनेस कपड़े और कागज के बैग जैसे ईको-फ्रेंडली विकल्प तलाश रहे हैं। इससे प्लास्टिक के विकल्पों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में, न्यूजपेपर बैग बनाने वाला बिजनेस शुरू किया जा सकता है। आप ईको-फ्रेंडली प्रोडक्ट ऑफर करके अपने बिजनेस को शुरू करते हुए, दुकानदारों और यहां तक कि ग्राहकों को भी डायरेक्ट बेच सकते हैं।
सिलाई-बुनाई का काम
कपड़े सिलने-सिलवाने का काम सदियों से होता आया है, आज भी हो रहा है और आगे भी होगा। ऐसे में अगर आपको कपड़े सिलने आते हैं तो आप सिलाई का काम शुरू कर सकते हैं। अगर आपको यह काम पसंद है, मगर आपको कपड़े सिलना नहीं आता। तो आप कुछ महीनों का सिलाई सीखने का कोर्स कर सकते हैं। जब आप अच्छे कपड़े सिलना सीख जाएं तो आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आप अपने घरो के आसपास भी सिलाई बुनाई का काम सीखकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
आयरनिंग सर्विस
5,000 रुपये से शुरू होने वाला एक और बिजनेस आयरन सर्विस है। आजकल, लोगों के पास घर पर अपने कपड़े धोने के लिए कम समय होता है। इसलिए उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उनके कपड़ों को आयरन कर सके। ऐसे में आयरन सर्विस वाले की आज कल अच्छी डिमांड ह इसलिए, आयरन सर्विस शुरू करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है क्योंकि आप इस सर्विस को केवल 5,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। आपको बस एक मजबूत आयरन खरीदना है।
ब्लॉगिंग
आजकल एक नाम बहुत चर्चा में है जो फलता-फूलता बिजनेस आइडिया इसमें किसी खास निवेश की जरूरत नहीं है, वह है ब्लॉगिंग। ब्लॉगिंग आजकल सबसे तेजी से बढ़ते बिजनेसों में से एक है जहां आपको बस अपनी वेबसाइट के लिए कंटेंट बनाना होता है, वह कुछ भी और किसी भी विषय पर हो सकता है इसमें जितना ज्यादा दर्शक आप अपनी वेबसाइट पर आकर्षित करेंगे, उतना ज्यादा पैसा आप विज्ञापन के माध्यम से कमाएंगे। आप ब्लॉगिंग के माध्यम से बिना कोई बड़ी रकम निवेश किए बड़ी रकम कमा सकते हैं।
ट्यूशन सर्विस
इसकी आवश्यकता आज देश के हर कोने में बढ़ रही है अगर आपके पास किसी भी सब्जेक्ट में एक्सपर्टीज है, तो आप बिना किसी बड़ी रकम का निवेश किए अपनी एक्सपर्टीज को एक बिजनेस में बदल सकते हैं। आप छात्रों को उस सब्जेक्ट के बारे में पढ़ा सकते हैं जिसमें आप अच्छे हैं। आप कोचिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं या आप ऑनलाइन भी पढ़ा सकते हैं, और दोनों ही मामलों में, आपको ट्यूशन सर्विस शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं है।
कंसल्टेंसी
उभरते बिजनेस के साथ अपनी एक्सपर्टीज और अनुभव शेयर करने से बेहतर कोई बिजनेस विचार नहीं हो सकता। आप स्टार्ट-अप को यूनिकॉर्न बनने में मदद कर सकते हैं या आप अपनी एक्सपर्टीज कहीं और शेयर कर सकते हैं और बदले में आप मोटी रकम वसूल सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए, आपको न तो किसी जगह की आवश्यकता है और न ही बड़े निवेश की, आप बस उस स्किल को भुना सकते हैं जो आपने समय के साथ हासिल की है।
फ्रीलांस कॉपीराइटर/एडिटर/डिजाइनर
सर्विस इंडस्ट्री बढ़ रही है, और यदि आपने लिखने की कला में महारत हासिल कर ली है तो आप फ्रीलांस कॉपीराइटर या एडिटर के रूप में अपनी सर्विस बेच सकते हैं। इस सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए, आपको अपनी क्रियेटिव एडिटिंग या राइटिंग स्किल के साथ कंपनियों, मार्केटर, मीडिया या विज्ञापन हाउसों की सहायता के लिए बस एक इंटरनेट कनेक्शन, एक लैपटॉप या कंप्यूटर और अन्य स्किल की आवश्यकता है। आप इसे अपने दम पर कर सकते हैं और अपने प्रयास या कड़ी मेहनत से, कम से कम 5,000 रुपये के निवेश के साथ इससे मोटी कमाई कर सकते हैं।
कुकिंग क्लासेज
दोस्तों! अच्छा खाना-खाना किसे नहीं पसंद होता है? सभी को स्वादिष्ट खाना-खाना पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें स्वादिष्ट भोजन पकाना पसंद आता है। अगर कोई स्वादिष्ट भोजन पकाएगा ही नहीं तो हमें स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा कैसे? अगर आपको अच्छा खाना पकाना आता है। आपको नए नए व्यंजन बनाने आते हैं। तो आप अपने इस गुण का प्रयोग पैसा कमाने में कर सकते हैं।
अगर आप पैसा कमाना चाहते हैं तो आप कुकिंग क्लासेस शुरु कर सकते हैं। कुकिंग क्लासेस शुरू करने के लिए लागत कम आती है। आप इस काम की शुरुआत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। यह काम ऑनलाइन शुरू करने में लागत न के बराबर आती है।
आजकल बहुत से लोग ऑनलाइन यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी कुकिंग क्लासेस चलाते हैं। आप चाहें तो आप भी यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर यह काम शुरू कर सकती हैं। आप अपने चैनल के माध्यम से बहुत से लोगों को खाना बनाना सिखा सकती हैं। आज के दौर के हिसाब से यह एक अच्छा बिजनेस आइडिया है।
योगा और फिटनेस ट्रेनर
अच्छी सेहत ही मनुष्य की सबसे बड़ी कमाई होती है। अगर आपकी सेहत ही अच्छी नहीं है तो आपके पास कितने भी पैसे क्यों न हों, आप उनका क्या ही करेंगे? इसलिए सेहत का अच्छा होना बहुत जरूरी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग योग, ध्यान, प्राणायाम आदि करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें योगासन करना नहीं आता।
यह लोग योगा सेंटर ज्वाइन करते हैं। अगर आपको योग करना आता है या आपने योग में कोई सर्टिफिकेट कोर्स किया है तो आप एक योगा ट्रेनर के रूप में काम कर सकते हैं। आप चाहे तो अपना योगा सेंटर भी खोल सकते हैं। योगा सेंटर खोलने के लिए आपको ऐसी जगह की आवश्यकता होगी, जहां प्राकृतिक वायु आती हो।
इसके लिए आप अपने घर की छत का प्रयोग कर सकते हैं अगर आपके पास इतनी बड़ी छत नहीं है कि आप वहां योगा सेंटर खोल सकें तो आप पड़ोस के किसी पार्क में भी लोगों को योग सिखा सकते हैं। अगर कमाई की बात करें तो इस काम में कमाई अच्छी होती है। आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास कितने लोग योग सीखने आते हैं? धीरे-धीरे जब आपके पास सीखने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे ही आप की कमाई भी बढ़ती जाएगी।
पेइंग गेस्ट अकोमोडेशन
पैसा कमाने का एक और बहुत ही सरल लेकिन प्रभावी तरीका गेस्ट अकोमोडेशन है। यदि आपके पास एक घर है और आपके घर में कुछ अतिरिक्त कमरे हैं तो आप अपना कमरा कॉलेज के छात्रों या कामकाजी पेशेवरों को किराए पर दे सकते हैं।
एक आरामदायक और घरेलू वातावरण बनाने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं होती है। आप AirBnb सेवा का विकल्प भी चुन सकते हैं और इसके लिए आपको विज्ञापन देने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहमानों तक आसानी से पहुंच सकते हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपको क्वालिटी सेवाएं प्रदान करनी होंगी।

Post a Comment