Aid

अब अपने ही पैसे पर कई गुना पैसे कमाएं हर जगह चक्रवृद्धि ब्याज पाएं।


वैसे तो पैसे की सुरक्षा व बढ़त एक अलग विषय है और पैसे को मुद्रास्फीति(मंहगाई दर) से ऊपर रखना नितांत अलग विषय।

अगर सिर्फ सुरक्षा और बढ़त रखनी है तो किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में एफ.डी. कर दें 5.5 से 7 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा व पैसा सुरक्षित भी रहेगा, लेकिन आज के समय के हिसाब से बैंक में एचडी करना सबसे बड़ी बेवकूफियां में से एक है क्योंकि आज देश में महंगाई दर लगभग 7.5% है जबकि एफडी पर ब्याज लगभग 7% ही है

थोड़ी और हिम्मत कर सकते हैं तो शहर के किसी नई विकसित होती सोसाइटी मैं प्लाट,या व्यावसायिक दुकान ले सकते हैं, समय के साथ कीमते बढ़ेंगी अनुमानित 12 से 15% तक का रिटर्न मिल जाएगा, हालांकि इसमें इन्वेस्टमेंट तगड़ा होता है।

थोड़ी और हिम्मत कर सकते हैं तो किसी अच्छे बैलेंस्ड फण्ड में निवेश ये आपको सालाना 15 % से ज्यादा रिटर्न्स मिल सकते हैं। इसमें कम धनराशि के साथ भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।


नोट- अगर बड़ी रकम है यो उपरोक्त तीनो जगहों पर भी निवेश कर सकते हैं जिससे रिस्क कवर रहेगा.

 मै शेयर बाज़ार की महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताना चाहूँगा.

शेयर बाजार ने वर्ष 2014 से अब तक (कॉविड और रूस यूक्रेन वार) के अलावा बहुत अच्छा रिटर्न दिया। फिक्स्ड डिपॉजिट और रिटायरमेंट प्लान पर ब्याज दरों में गिरावट की तुलना में यह बहुत ही अच्छा है। कई लोगों ने शेयर बाजारों के साथ अपने वर्षों के लंबे अनुभव के कारण बड़ा मुनाफा हासिल किया।


बहुत से लोग शेयरों में निवेश भी नहीं करना चाहते क्योंकि वे पैसे खोने से डरते है। यदि आप जानते हैं कि अपने दम पर सही शेयरों का चयन कैसे करना है, तब आपको जरुर सफलता मिलती है।

सही शेयरों की पहचान करने का आसान और सरल तरीका है

1. वित्तीय डाटा का उपयोग करके सही शेयरों की स्क्रीनिंग और फ़िल्टरिंग

2. केवल उन कंपनियों का चयन करें जिन्हें आप समझते हैं

3. कम ऋण स्तर कंपनियों का पता लगाएं

4. सही शेयरों की पहचान करने के लिए वित्तीय अनुपात RoE और RoCE का उपयोग करें

5. स्टॉक खरीदने के लिए सही मूल्य का पता लगाएं

भारत में शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए 5 स्टेप्स (भले ही आपके पास निवेश के लिए सिर्फ 10,000 रुपये हों)

ऐसी कौन सी जगह है जहां पैसा निवेश कर के चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त किया जा सके?

यदि आप बैंक में आटो रिन्यूअल के साथ सावधि जमा करवाते हैं तो यह आपके अप्रत्यक्ष रूप से चक्रवृद्धि ब्याज के समान ही है। मान लीजिए कि आप एक लाख रुपए तीन वर्ष तक की अवधि के लिए दस प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बैंक में जमा करवाते हैं तो तीन वर्ष बाद यह राशि एक लाख तीस हजार रुपए हो जाएगी। तीन वर्ष बाद आटो रिन्यूअल होने पर आपको एक लाख तीस हजार रुपए पर ब्याज मिलेगा। यानी जो तीस हजार रुपए ब्याज के हैं उन पर भी ब्याज मिलेगा। यही चक्रवृद्धि ब्याज है। हो सकता है कि कुछ कंपनियां आपको प्रत्यक्ष चक्रवृद्धि ब्याज का प्रलोभन भी दें। लेकिन यदि आप यह विकल्प चुनते हैं तो कंपनी की आर्थिक स्थिति, विश्वसनीयता और जमा राशि के पुनः भुगतान की तसल्ली कर लें।

भारत में कुछ निवेश विकल्प क्या हैं जहां हमें चक्रवृद्धि ब्याज लाभ मिलता है?

बरसो तक शेयर मार्केट में काम कर ने के बाद मेरी निजी राई है की Nifty 50 में निवेश कर उसे हेजिंग करने से अच्छा रिटर्न मिलता है।

वे कौन से SIP प्लान हैं, जो छोटे निवेशकों (500-1000/m, 3-5 साल) के लिए उपयोगी हैं और इस में अधिकतम कितने ब्याज की अपेक्षा की जा सकती है?

SIP के बारे में बहुत ही ज्यादा भ्रांति फैलाई गई है जिसके पीछे का मुख्य कारण ये व्यवसाय से जुड़े हुए लोग है । म्यूचुअल फंड में पैसा लगा के ज्यादा मुनाफा कमाना इतना आसान नहीं मगर ऐसा प्रचार जरूर हुआ है । अगर आप कोई पुराने निवेशक को पूछेंगे तो वो जरूर बताएगा की कई साल ऐसे भी थे जिसमें कम समय में SIP का रिटर्न नेगेटिव था ! आज के तेजी के माहोल में ये हकीकत लोग भूल गए है । आने वाले 3–5 साल में शेयर मार्केट कैसा रहेगा ये बताना मुश्किल है फिर भी मैंने एक प्रश्न के उत्तर में मेरी राई तो रखी है । आने वाले समय में इस विषय में और लिखूंगा । अभी आप म्यूचुअल फंड के बारे में मैने एक जवाब लिखा है वो जरूर पढ़े ।

म्यूच्यूअल फंड्स से फ्यूचर में अच्छा पैसा कैसे बनायें?

पैसा कहाँ और कैसे निवेश करें?

थोड़ा थोड़ा पैसा सब जग इन्वेस्ट करें। सारे अंडे एक ही टोकरी में न रखें। कभी गलती से टोकरी गिर गई तो सारे अंडे टूट जायेंगे।

मेरे पास 50 हजार रुपए हैं. मैं इन्हें किस जगह निवेश करूं, जिससे मुझे बेहतर ब्याज मिल सके?

हर निवेश का एक उद्देश्य एवं अवधि तय होनी चाहिए । आपके पास आज रूपये 50000/— हैं । क्या यह राशि हमेशा के लिए निवेश करना चाहते हैं ? या फिर आपने आपात स्थिति के लिए यह बचाई है । या फिर आपने किसी विशेष उद्देश्य जैसे स्वयं की या आप पर निर्भर अन्य की पढ़ाई या शादी के लिए राशि बचाई है ? निवेश के लिए सोचते समय उद्देश्य एवं अवधि अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

एक कहावत है कि " विद्या कण्ठे और दाम घण्टे" अर्थात ज्ञान वहीं उपयोगी है जो आवश्यकता होने पर याद रहे अन्यथा ढेर सारी पुस्तकों की कोई उपयोगिता नहीं है । इसी तरह आवश्यकता के समय धन उपलब्ध हो, वही उपयोगी है अन्यथा अरबों खरबों रुपए की रकम भी बेकार है ।

मैं यह मान लेता हूं कि आप ने बड़ी मेहनत से कमा कर यह राशि बचाई है, ताकि न सिर्फ आप ब्याज कमा सकें और साथ ही आवश्यक हो तो वह धन आपको तत्काल उपलब्ध भी हो सके ।

हर महीने ₹4000 जमा करना है, कहाँ करें जिससे कि चक्रवृद्धि ब्याज मिले? क्या एसआईपी सही होगा?

आज के समय जब बैंक में सेविंग्स, फिक्स डिपाजिट, पोस्ट ऑफिस बचत या पब्लिक प्रोविडेंट फंड में गिरते ब्याज दर, सोने के लगातार गिरावट, होने के कारण जानता को निवेश के अच्छे साधनों की दरकार है जिसमे निवेश में कई गुना वृद्धि और चक्रवृद्धि ब्याज अनुसार निवेश को अधिक से अधिकआकर्षक रिटर्न्स की आशा रखने वाले कई निवेशक है जो शेयर मार्केट के बूम के कारण कोविड -19 में इस प्रकार के मार्किट में निवेश प्रारंभ कर रहे है । कुछ तो आज बहुत अच्छे प्रॉफिट पे है और कुछ एक अपना हाथ जला के बैठे है।

मगर आज मैं इसी मार्किट के एक अलग रूप को दिखाता हूं, और मेरा मानना है कि आप इसप्रकार अपने निवेश पे आकर्षक रिटर्न आप प्राप्त कर सकते है।

और यदि आप इनमें से tcs कंपनी को यदि चुनते है और आपके निवेश प्रति माह एक शेयर हो तो।

तो देखा आपने आपके निवेश पे 36%का रिटर्न्स मिलता है

मैं अपने रुपए को चक्रवृद्धि ब्याज पर देना चाहता हूँ, तो उसे कहां निवेश करूं?

सब से पहले आप ये सोचो की आप को कोनसी बातो में सबसे ज्यादा रूचि है

आप सोना खरीद सकते है जिस में आप को १० सालो में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है


आप प्लॉट ले सकते है इस में भी डेवलप्मेंट अनुसार सालान 15% से 30% प्रतिशत प्रॉफिट हो सकता है

आप फ्लैट ले सकते है जिस से हमें सालाना 20% से 30% रेंट के रूप में प्रॉफिट हो सकता है

अगर आप को शेअर मार्केट की जानकारी हो या आप ने शेअर मार्केट की कही से शिक्षा ली हो तो आप यहाँ इन्वेस्ट कर सकते है यहां बड़े ही आसानी से सालाना 25 से 50% तक रिटर्न मिल जाता है

आप की रूचि जिस भी क्षेत्र में सब से अच्छी है वहां इन्वेस्ट कर सकते है

पर इन्वेस्ट करने से पहले जो क्षेत्र आप सिलेक्ट करेंगे उस क्षेत्र का अनुभ होना चाहिए या फिर कहीं से कोचिंग ले सकते है


कोई भी काम करने से पहले उसे समझना जरुरी है

अगर आपका सवाल इस तरह है कि मेरे पास 1 लाख रुपए हैं तो इनसे मैं कहाँ निवेश करूं जहां मेरी मूल रकम पर कोई जोखिम ना हो और अच्छा ब्याज भी मिले?

तो इसका उत्तर इस प्रकार होगा कि आप अपने रुपये को Mutual funds में लगा सकते हैं, क्योंकि यहां पर लंबी अवधि के लिए कम रिस्क होता है, जबकि यह कंपाउंडिंग ब्याज की वजह से ₹100000 10 सालों में चार से पांच गुना तक भी हो सकता है। बशर्ते आपका इन्वेस्टमेंट डायवर्सिफाइड मोड में हो इसके लिए आप अपने म्युचुअल फंड सलाहकार से जरूर सलाह लें।


ऐसे कहाँ निवेश करे ताकि पैसे की वैल्यू हमेशा बढ़ती रहे?

अगर आप कृषि योग्य प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो जहां तक मैं देख पा रहा हूं यह कभी भी घाटे का सौदा नहीं है। और अगर आप म्यूचुअल फंड्स या स्टॉक मार्केट की बात कर रहे हैं तो मैं आपको सबसे सुरक्षित निवेश के बारे में कुछ अच्छे टिप्स देना चाहूंगा।

1. आप कम से कम 20 वर्षों के लिए निवेश करें।

2. प्रत्येक महीने रेगुलर महीने के अंत में यानि 25 से 30 तारीख के बीच में ही SIP करें। उस समय बहुत कम लोग SIP करते हैं तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

3. अगर शेयर बाजार गिर रहा है तो इंडेक्स की हर 5% की गिरावट पर अपनी SIP को दोगुना जमा करें। इस से आपको बहुत अच्छे रिटर्न मिलेंगे।

4. आपको 3 अलग अलग म्यूचुअल फंड्स में SIP करना चाहिए। अगर आप महीने की 10000 की SIP करना चाहते हैं तो इसको इस तरह से विभाजित करें।

5000 Large Cap Funds में

3000 Mid Cap Funds में

2000 Small Cap Funds में

यह एक सुरक्षित निवेश करने का तरीका है।

कोई टिप्पणी नहीं

5ugarless के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.