छोटी-छोटी बचत को म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करके अपना रिटायरमेंट के बाद जीवन शानदार करें।
छोटी बचत और सुगम भविष्य
दरअसल म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट किए हुए पैसे पर कम रिटर्न मिलता है. जिसके चलते लंबे समय तक इसमें किया गया इंवेस्टमेंट ही बेहतर रिटर्न देता है, लेकिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने और पैनी स्टॉक्स के जरिए बड़ा मुनाफा पाने की सोच रखने से ये एक बेहतर विकल्प है. तो आइये आपको बताते हैं कि कम इंवेस्टमेंट के साथ आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं।
हर महीने बस छोटी सी बचत
यदि आप पहली बार बचत करने की शुरुआत कर रहे हैं तो 1 हजार रुपये से शुरू कीजिए. म्यूचुअल फंड में यदि 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो हर 12वें महीने के बाद आपका 1000 रुपये की रकम को 15 प्रतिशत बढ़ाना होगा. यानि हर साल 150 रुपये का इजाफा आपको करना होगा. ऐसे में 13वें महीने में ये 1150 रुपये हो जाएगी. ऐसे ही हर साल इसको 15 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा. ऐसा यदि आप लगातार 30 साल तक करते हैं तो इसके बाद करीब 1.30 करोड़ रुपये का शानदार फंड तैयार किया गया है.
इसमें एक पेंच ये भी है कि यदि आपको म्यूचुअल फंड में 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिल रहा है तो आपको सालाना निवेश में बढ़त 12 प्रतिशत की ही करनी होगी. यानि 1000 रुपये पर 120 रुपये ही हर साल बढ़ेंगे. ऐसा करने पर एक बड़ी रकम 30 साल के अंतराल में तैयार हो जाएगी।
फ्यूचर प्लानिंग में है मददगार
इस तरह की बचत आपके फ्यूचर के लिए काफी मददगार हो सकती है. रिटायरमेंट हो या फिर बच्चों की हायर एजुकेशन या शादी के लिए प्लान करना. ऐसी बचत से एक समय के बाद मिलने वाली एकमुश्त रकम से कई तरह की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है. हालांकि म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले मार्केट के तहत होने वाले जोखिमों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Post a Comment